राजनीति

#अपराध

February 20, 2025

हिमाचल : आधी रात को लड़की के कमरे में घुसा 20 साल का युवक, पार कर दी सारी हदें

पुलिस ने गिरफ्तार किया 20 वर्षीय आरोपी युवक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Mandi Crime News

मंडी। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के साथ अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इंटरनेट और मोबाइल के जमाने में बच्चे समय से पहले ही बड़े हो जा रहे हैं। कई युवा प्रदेश की भोली भाली लड़कियों को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा कर उनके साथ गलत करने से भी गुरेज नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के मंडी जिला से सामने आया है।

पंडोह पुलिस चौकी के तहत सामने आया मामला

दरअसल मंडी जिला के पंडोह में एक 16 साल की लड़की के साथ युवक ने घर में घुस कर दुष्कर्म किया है। बड़ी बात यह है कि युवक की उम्र भी ज्यादा नहीं है। युवक अभी मात्र 20 साल का है। लड़की के माता पिता ने इसको लेकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हर चौथे सड़क हाद*से के पीछे नशा,  ब्लड सैंपल के आधार पर पुलिस की रपट

कम्प्यूटर कोर्स करने जाती थी लड़की

पुलिस चौकी पंडोह को सौंपी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी कम्प्यूटर का कोर्स करने जाती है। कुछ दिनों से वह काफी परेशान रह रही थी। इस पर जब परिवार ने बेटी से परेशानी का कारण पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज करवाई।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल - ये कैसा प्यार! पति को लिव इन पाटर्नर ने किया बदनामए सपोर्ट में उतरी पत्नी

रात को जबरन कमरे में घुस आया युवक

लड़की के माता पिता ने बताया कि 18 फरवरी की रात को 20 वर्षीय रोहित पुत्र रेशमू राम जबरन उनकी बेटी के कमरे में घुस आया और बेटी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 64 (1), 351 (1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शिकारी हो गया शिकार, नहीं झेल पाया अपनी ही बंदूक का वार

आरोपी युवक गिरफ्तार

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज आरोपी को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख