#अपराध
August 15, 2026
हिमाचल: लापता जवान बेटे की तलाश का दुखद अंत, घर के पास ही खेत में मिली देह पसरा मातम
जिस बेटे की तलाश में दर दर भटक रहा था परिवार, उसी की देह खेत में पड़ी मिली
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईंए जब चार दिन से लापता जवान बेटे का शव घर से कुछ ही दूरी पर खेत में बरामद हुआ। जिस बेटे को परिवार पिछले कई दिनों से हर संभावित जगह पर तलाश रहा थाए उसकी तलाश आखिरकार दर्दनाक खबर के साथ खत्म हुई। युवक के शव मिलने की सूचना जैसे ही गांव में फैलीए पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
मामला स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत तंबोल का है। मृतक की पहचान गांव बनेर, डाकघर तंबोल निवासी महिंद्र पाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिंद्र पाल 12 अगस्त से अचानक लापता था। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे और उन्हें उम्मीद थी कि वह जल्द घर लौट आएगा, लेकिन चार दिन बाद यह उम्मीद उस समय टूट गई, जब उसका शव घर के पास खेत में पड़ा मिला।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: आपदा में अपनों को खो चुकी नीतिका का प्रशासन बना परिवार, गांव पहुंच धूमधाम से मनाया जन्मदिन
महिंद्र पाल के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। लगातार तलाश के बावजूद जब युवक का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी युवक की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। पुलिस की विशेष टीमें संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। परिवार को हर दिन यही उम्मीद थी कि महिंद्र पाल सुरक्षित वापस लौट आएगा।
शुक्रवार को तलाश के दौरान युवक का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में मिला। शव मिलने की खबर सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। जिस बेटे को परिवार जिंदा देखने की आस में तलाश रहा था, वही घर के इतने करीब मृत मिला। इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।
यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारी वर्ग मायूस, CM सुक्खू ने नहीं की DA की घोषणा; क्लास-4 कर्मियों को राहत
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के चाचा और अन्य परिजनों ने शव की पहचान महिंद्र पाल के रूप में की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
युवक चार दिन तक कहां था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल जांच का विषय है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है और युवक के लापता होने से लेकर शव बरामद होने तक की पूरी कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है। मौत के वास्तविक कारण का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के शख्स की चंडीगढ़ में चा**कू मा.र छीन ली सांसें, गाड़ी में सब्जी भर मंडी में बेचने गया था
महिंद्र पाल के लापता होने के बाद परिवार ने चार दिनों तक उसकी सलामती की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। घर के लोग हर आहट पर यही सोचते रहे होंगे कि शायद बेटा वापस आ जाए। लेकिन खेत में शव मिलने के बाद परिवार की सारी उम्मीदें एक झटके में टूट गईं। जिस घर में बेटे के लौटने का इंतजार था, वहां अब मातम पसरा है। महिंद्र पाल की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। चार दिन की तलाश के बाद मिली इस दर्दनाक खबर ने पूरे गांव को भी शोक में डुबो दिया है।