#अपराध
April 14, 2026
हिमाचल में 24 घंटों में दूसरी ह*त्या!... छात्रा सिया के बाद अब युवक की छीन ली सांसें; खेत में मिली देह
युवक के सिर पर मिले चोट के निशान, रात को युवकों से हुआ था झगड़ा
शेयर करें:

सोलन। शांत वादियों और सुरक्षित माहौल के लिए विख्यात हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। महज 24 घंटे के भीतर प्रदेश में दूसरी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंडी के सरकाघाट में 19 वर्षीय छात्रा सिया की निर्मम हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक युवक की बेरहमी से हत्या ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। इस हत्या ने प्रदेश में कानून.व्यवस्था की स्थिति पर सवालिया निशान लगा दिया है।
खेत में मिला शवए इलाके में मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार सोलन जिला के बद्दी के बिलांवाली लबाणा में एक खेत में युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। शव की हालत देखकर साफ था कि उसकी हत्या बेहद निर्ममता से की गई है। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हो रही है।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू कल महिलाओं को 1500-1500 की दे सकते हैं सौगात, तीन साल से कर रहीं इंतजार
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान ओमकार चौधरी (पुत्र दिलावर सिंह) निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। ओमकार के सिर पर किसी भारी और धारदार चीज से हमला किया गया था। घटनास्थल पर चारों तरफ फैले खून और युवक की बेरहमी से की गई हत्या ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर सामने आया है कि सोमवार रात मृतक का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर ली है और उनसे जुड़े सुराग खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सिया मामले में गरमाई सियासत: जयराम ने घेरी सुक्खू सरकार, बोले-अपराधियों को नहीं है कानून का डर
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल सिया म.र्डर केस- परिवार ने नम आखों से दी लाडली को विदाई, अंतिम यात्रा में पहुंचे हजारों लोग
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस ने अलग.अलग टीमें गठित कर दी हैं और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजकर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट में बीते रोज सोमवार की सुबह घर से कॉलेज जा रही छात्रा सिया का एक सिरफिरे ने दराट से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन लोगों का आक्रोश बढ़ता गया और बीते रोज ही ग्रामीणों ने चक्का जाम कर आरोपी को तुरंत फांसी की सजा दिए जाने की मांग की थी। आज मंगलवार को 19 वर्षीय सिया को नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया।
सिया की दिन दिहाड़े हुई हत्या के मामले से पूरा हिमाचल सहम गया था, यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब सोलन के बद्दी से युवक की हत्या के मामले ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।