#विविध

April 14, 2026

सीएम सुक्खू कल महिलाओं को 1500-1500 की दे सकते हैं सौगात, तीन साल से कर रहीं इंतजार

किन्नौर पहुंचे सीएम सुक्खू ने शोंगटोंग प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

शेयर करें:

himachal cm kinnaur

रिकांगपिओ/शिमला। हिमाचल प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए 15 अप्रैल का दिन खास साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू किन्नौर के रिकांगपिओ में आयोजित राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के दौरान महिलाओं को 1500.1500 रुपये की सौगात देने का ऐलान कर सकते हैं। यह वही वादा है, जिसका इंतजार महिलाएं पिछले तीन वर्षों से कर रही हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की गारंटी दी थी।

गारंटी से शर्तों तक, अब फिर जगी उम्मीद

सरकार बनने के बाद इस योजना "इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि" में कई शर्तें जोड़ दी गईं, जिसके चलते प्रदेशभर की सभी महिलाओं तक इसका लाभ नहीं पहुंच पाया। हालांकि कुछ क्षेत्रों में पात्र महिलाओं को यह राशि दी भी गई है। अब किन्नौर की महिलाओं को इस योजना के तहत सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे एक बार फिर पूरे प्रदेश की महिलाओं में उम्मीद जगी है।

 

यह भी पढ़ें : सिया मामले में गरमाई सियासत: जयराम ने घेरी सुक्खू सरकार, बोले-अपराधियों को नहीं है कानून का डर

हिमाचल दिवस के मंच से बड़ा संदेश संभव

हिमाचल दिवस समारोह के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू किन्नौर पहुंच चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं माना जा रहा। राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी यह बेहद अहम है। यदि किन्नौर से महिलाओं के लिए 1500 रुपये की घोषणा होती है, तो इसे सरकार की बड़ी सामाजिक पहल के रूप में देखा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: फटाफट घर आ जाओ, हमारी सिया का*ट दी है... पत्नी का फोन सुनते पिता के उड़ गए होश

सीएम परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार को ही किन्नौर पहुंच चुके हैंए जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने शोंगटोंग.करच्छम जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम ने हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और पटेल कंपनी के अधिकारियों को इस परियोजना का शेष काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि रिकांगपिओ में सीएम सुक्खू विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे, साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो युवकों से सवा चार किलो चरस बरामद, पंजाब से आए थे डील करने- पहुंचे जेल

स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़ा कदम

किन्नौर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने शिमला के बालूगंज में आधुनिक ‘मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट’ का उद्घाटन किया। यह यूनिट किसी भी बीमारी या आपदा की स्थिति में पहले से चेतावनी देने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख