#अपराध

September 7, 2026

हिमाचल : महिला का नहाते हुए बनाया वीडियो- वेंटिलेटर पर रखा था मोबाइल, पड़ोसी की करतूत

परिजनों और पूर्व प्रधान के सामने खुलवाया मोबाइल

शेयर करें:

women safety man recorded personal video washroom mandi hp police case

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने महिलाओं की निजता और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला ने आरोप लगाया है कि नहाते समय उसकी चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड की गई।

बाथरूम में मोबाइल फोन

महिला के मुताबिक, जब उसने बाथरूम में एक मोबाइल फोन देखा तो पूरे मामले का पता चला। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी अस्पताल में डेढ़ वर्षीय मासूम की मौ**त, डॉक्टरों पर आरोप- जमकर हुआ हंगामा

महिला ने पड़ोसी युवक पर लगाए आरोप

मामला टिहरा क्षेत्र के सकोह गांव का है। पुलिस को दी शिकायत में 49 वर्षीय महिला ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे वह घर की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में नहाने गई थी। महिला के अनुसार, नहाने के बाद जब वह कपड़े पहन रही थी, तभी उसकी नजर बाथरूम के वेंटिलेटर की तरफ गई। वहां उसे एक मोबाइल फोन दिखाई दिया।

मोबाइल देखकर महिला घबरा गई

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे शक हुआ कि मोबाइल फोन के जरिए बाथरूम के अंदर की रिकॉर्डिंग की जा रही थी। इसी दौरान उसने पड़ोस में रहने वाले रोहित कुमार को वहां से मोबाइल उठाकर जाते हुए देखा। महिला ने युवक से मोबाइल फोन मांगा, जिसके बाद उसने कथित तौर पर फोन उसे दे दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर के आंगन में खेल रहा था 3 वर्षीय मासूम- अचानक पानी के टैंक में गिरा, हुई मौ**त

परिजनों और पूर्व प्रधान के सामने खुलवाया मोबाइल

घटना के बाद महिला ने अपनी भाभी और पूर्व प्रधान अंजू रांगड़ा को मौके पर बुलाया। महिला के अनुसार, दोनों की मौजूदगी में मोबाइल फोन का लॉक खुलवाकर उसकी गैलरी देखी गई।

मोबाइल में सेव थी वीडियो

शिकायत में महिला ने दावा किया है कि मोबाइल की गैलरी में उसके नहाने के दौरान की करीब 7 मिनट 51 सेकंड की वीडियो मौजूद थी। महिला के मुताबिक, मौके पर युवक से इस संबंध में पूछताछ भी की गई। उसने पुलिस को बताया कि युवक ने माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार की।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की युवती को फौजी ने फंसाया- कई बार लूटी आबरू, पुलिस ने यूनिट से दबोचा

मोबाइल फोन पुलिस के कब्जे में, जांच जारी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि वीडियो वास्तव में कब रिकॉर्ड हुई, उसे किस डिवाइस से बनाया गया और मोबाइल फोन का इस्तेमाल किसने किया था। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि कर रही है।

जांच के बाद साफ होगी पूरे मामले की तस्वीर

फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है। मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि घटना किस तरह हुई और इसमें आरोपी की क्या भूमिका थी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख