#अपराध
April 2, 2025
पति के साथ किराए के कमरे में रहती थी महिला

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पालमपुर के ऊपरी क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला की अधजली लाश पड़ी हुई मिली है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ रहती थी। महिला दिहाड़ी-मजदूरी का काम करती थी। महिला की मौत के बाद पूरे इलाके के लोगों में सनसनी फैली हुई है। हर तरफ महिला की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह-सवेरे की है। पुलिस टीम को लोगों द्वारा सूचना मिली कि पालमपुर के ऊपरी वन क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र की महिला की अधजली लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
शुरुआती जांच में पाया गया है कि मृतका नेपाली मूल से संबंध रखती थी। पिछले करीब पांच साल से वो अपने पति के साथ पालमपुर के समीपवर्ती बंदला नच्छीर पंचायत में किराए के कमरे में रह रही थी। महिला मजदूरी आदि करने का काम करती थी। महिला की लाश इतनी जल चुकी थी कि उसका शरीर देखने लायक नही था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी महिला की मौत के कारणों के बारे में नहीं पता चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा महिला के मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस टीम ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला को किसने जलाया और क्यों। साथ ही ये भी पता किया जा रहा है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस टीम ने महिला के पति के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं।