#अपराध

September 24, 2025

हिमाचल : पुलिस को देखकर मासूम बनने लगी युवती, कार से मिला लाखों का चिट्टा- साथी भी हुए अरेस्ट

पुलिस ने आरोपी की कार भी की सीज

शेयर करें:

Himachal Latest News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन द्वारा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आए दिन आरोपीयों को हवालात की सैर करवाई जा रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला जिला बिलासपुर से रिपोर्ट हुआ है। जहां दो युवकों सहित एक युवती को नशे की खेप के साथ पकड़ा है। 

दो युवक सहित एक युवती अरेस्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला के बलोह टोल प्लाजा क्षेत्र का है, जहां बुधवार यानी आज पुलिस टीम ने नाके के दौरान दो युवकों सहित एक युवती को  चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की महिला पुलिस अधिकारी का आरोप : कांस्टेबल ने हाथ पकड़कर बोला- स्टार उतार दूंगा

शक के आधार पर ली तलाशी 

DSP मदन धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि, घुमारवीं पुलिस टीम ने बलोह टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी की हुई थी। साथ ही भगेड़ से मंडी की ओर जा रही सभी गाड़ियों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मंडी से आ रही एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका। पुलिस टीम ने कार सवार युवकों से दस्तावेज मांगे- तो वे घबरा गए और बचने की कोशिश करने लगे। 

51 ग्राम चिट्टा बरामद 

पुलिस जवानों को युवकों की हरकतों पर शक हुआ तो जवानों ने कार की गहनता से तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को चालक की सीट के पीछे से एक प्लास्टिक का पैकेट मिला । पुलिस टीम ने जब पैकेट को खोलकर देखा तो उसमें चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ, इसका वजन चेक करने पर यह 51 ग्राम निकला। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल आपदा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा पिछले 20 साल का रिकॉर्ड

पुलिस ने मौके पर तीनों आरोपीयों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी कार को भी जब्त कर लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में    आरोपीयो से पकड़े गए चिट्टे की कीमत लाखों की बचाई जा रही है।    

गिरफ्तार आरोपीयों की पहचान 

⦁    सुनील उम्र 23 वर्ष निवासी भुंतर जिला कुल्लू 
⦁    देवेंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी भुंतर जिला कुल्लू 
⦁    मन दासी उम्र 32 वर्ष निवासी भुंतर जिला कुल्लू 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर गंदी-गंदी बातें कर फंसाया कारोबारी- वीडियो कॉल कर लूटा...

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज 

पुलिस प्रवक्ता DSP मदन धीमान ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जा रही है और उनके फोन भी जब्त कर लिए है ताकि नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। DSP ने बताया कि नशे का यह कारोबार समाज को धीरे-धीरे खोखला कर रहा है और युवाओं को इसकी गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से अभियान चला रही है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख