#अपराध

August 22, 2026

हिमाचल में चेन्नई की महिला की थमीं सांसें...जिस परिवार संग निकली थी घुमने-अब देह लेकर लौटेगा

माता वैष्णो देवी के दर्शन कर हिमाचल में रूका था परिवार, अचानक बिगड़ी तबीयत

शेयर करें:

himachal chanei woman

ऊना। चेन्नई से परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने निकली 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी की धार्मिक यात्रा हिमाचल प्रदेश में आकर दर्दनाक हादसे में बदल गई। घर से हंसी खुशी परिवार के सभी सदस्य घूमने निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वापस लौटते समय उन्हें अपने परिवार के एक सदस्य की लाश लेकर लौटना पड़ेगा। बता दें कि माता के दरबार में दर्शन कर परिवार जब खुशी.खुशी वापस लौट रहा था, तो रास्ते में हिमाचल के अंब में लक्ष्मी देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

 

परिवार ने उन्हें बचाने के लिए उपचार कराया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी सांसें अंब में ही थम गईं। जिस परिवार ने माता के दर्शन के बाद सुखद यादों के साथ घर लौटने की उम्मीद की थी, उसे अब लक्ष्मी देवी का शव लेकर तिरुचिरापल्ली लौटना पड़ा है। इस घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

हिमाचल में ठहरा था परिवार

लक्ष्मी देवी चेन्नई के तिरुचिरापल्ली की रहने वाली थीं। वह अपने परिवार के आठ अन्य सदस्यों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई थीं। दर्शन करने के बाद परिवार वापस लौट रहा था। इस दौरान वे अंब-अंदौरा में रेलवे विभाग में कार्यरत अपने रिश्तेदार राम चंद के घर ठहरे थे। परिवार को शायद अंदाजा भी नहीं था कि हिमाचल में उनका यह पड़ाव उनकी जिंदगी की सबसे दुखद याद बन जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की जनता को मंहगाई का झटका: 25 रुपए तक बढ़े चीनी के दाम, महंगी हुई चाय की चुस्की-मिठाई

अचानक बिगड़ी तबीयत, रात में फिर बढ़ी परेशानी

शुक्रवार को लक्ष्मी देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार दिलाया। इलाज के बाद कुछ समय के लिए उनकी हालत में सुधार भी हुआ, जिससे परिवार को राहत मिली। लेकिन रात होते-होते उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। परिजनों ने उनकी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए शनिवार सुबह उन्हें ऊना स्थित एक क्लीनिक में उपचार के लिए पहुंचाया। वहां भी उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जब लक्ष्मी देवी की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें सिविल अस्पताल अंब लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। कुछ समय पहले तक जो परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर यात्रा की खुशियां साझा कर रहा था, अचानक उसी परिवार को अपने बीच की एक सदस्य को खोने का दुख झेलना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अचानक जवान की तबीयत बिगड़ने से थमीं सांसे, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पहले से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रही थीं लक्ष्मी देवी

अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी देवी पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार दिलाया गया, लेकिन उनकी हालत संभल नहीं सकी। परिजनों ने मामले में किसी तरह की पुलिस कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया। उन्होंने पोस्टमार्टम सहित अन्य पुलिस प्रक्रिया नहीं करवाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें- पिता के फ़ोन का नहीं दिया जवाब- हॉस्टल में पड़ी मिली बेटे की देह, सदमे में परिवार

पुलिस कार्रवाई से इनकार के बाद परिजनों को सौंपा शव

परिवार की ओर से पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई से इनकार किए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन लक्ष्मी देवी का शव लेकर चेन्नई के तिरुचिरापल्ली के लिए रवाना हो गए। धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ निकली लक्ष्मी देवी अब अपने घर वापस नहीं लौटेंगी। उनके साथ यात्रा पर निकले परिजन अब उनकी यादों और पार्थिव शरीर के साथ घर लौटने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बाप-बेटी ने रचा इतिहास- एक साथ की पढ़ाई, बेटी बनी टॉपर, पिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

पीछे छोड़ गईं पढ़ाई कर रहा बेटा

लक्ष्मी देवी अपने पीछे बेटा आदिवालान छोड़ गई हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहा है। उनके पति मुरली प्रभु चेन्नई की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। एक धार्मिक यात्रा, जो परिवार के लिए खुशी और आस्था से भरी थी, हिमाचल पहुंचते-पहुंचते जिंदगी भर का दर्द दे गई। माता के दर्शन के बाद घर लौटने की तैयारी कर रहा परिवार अब लक्ष्मी देवी की लाश लेकर तिरुचिरापल्ली लौटेगा। अंब में अचानक हुई उनकी मौत ने परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख