राजनीति

#अपराध

November 16, 2025

हिमाचल: दुकानदार को पहले पीटा... 40 फीट तक घसीटा; फिर नगदी से भरा बैग छीन हुए फरार

हिमाचल में अज्ञात लूटेरों ने लूटा घर आ रहा दुकानदार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

jawalamukhi

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कुछ अज्ञात लोगों ने एक बड़ी लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। जिससे ना सिर्फ स्थानीय लोगों में बल्कि पूरे क्षेत्र में ही दहशत का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लूटेरों की तलाश शुरू कर दी है। मामला कांगड़ा जिला के पुलिस थाना जवालामुखी क्षेत्र का है।

रात 10 बजे की है घटना

यह घटना ज्वालामुखी के भडोली क्षेत्र में बीती रात करीब 10 बजे के आसपास की है। यहां ज्वालामुखी उपमंडल के मझीण चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने दुकानदार मंजीत सिंह पर हमला कर दिया। पहले हमलावरों ने मंजीत के साथ मारपीट की और फिर उसे 30 से 40 फीट तक घसीटते हुए उसके पास से नगदी से भरा बैग छीन फरार हो गए। इस हमले में मंजीत को गंभीर चोटें आई हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 10 तोले सोना लेकर भागी दुल्हन, दूसरे युवक को बनाने चली थी शिकार; 5 साथियों सहित धरी

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंजीत सिंह ने बताया कि उनके बैग में लगभग 72,600 रुपये थे, जिन्हें वह किसी भुगतान के लिए घर ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि हमलावर गाड़ी में सवार थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

भुगतान को जुटाई थी राशि

मंजीत की पत्नी ने बताया कि सामान्य तौर पर वह शाम 5:30 से 6 बजे के बीच दुकान का कैश घर ले जाती हैं, लेकिन घटना वाले दिन किसी कारणवश वह दुकान नहीं गई थीं। यह राशि दो दिन पहले ही भुगतान के लिए जुटाई गई थी और उसी समय मंजीत इसे अपने पास लेकर जा रहे थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक ने 'डॉलर' कमाने का देखा था सपना, शातिर ने एक लाख लेकर कर दिया चकनाचूर

क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाएं चिंता का विषय

स्थानीय लोग लगातार बढ़ती अपराधिक घटनाओं से भयभीत हैं। केवल दो दिन पहले ही क्षेत्र में एक चोरी की घटना सामने आई थी, जो अभी तक पुलिस की जांच में है। वहीं पिछले सप्ताह फकलोह क्षेत्र में टेंट गोदाम में लगी आग की जांच भी लंबित है। नेशनल हाईवे के किनारे दुकानों में लगातार चोरी की घटनाएं और रात के समय पुलिस गश्त की सीमित सक्रियता ने लोगों में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : हेलमेट नहीं, नंबर प्लेट भी गायब- पुलिस देख भगाई बाइक, कटा तगड़ा चालान

इस घटना ने ज्वालामुखी के नागरिकों को यह सिखाया है कि केवल सतर्कता ही उन्हें अपराधिक घटनाओं से सुरक्षित रख सकती है। साथ ही, प्रशासन से भी अपेक्षा की जा रही है कि वह अपराधियों पर कड़ी नजर रखे और प्रदेश में बढ़ती हुई लूटपाट की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख