#अपराध

November 16, 2025

हिमाचल: 10 तोले सोना लेकर भागी दुल्हन, दूसरे युवक को बनाने चली थी शिकार; 5 साथियों सहित धरी

लूटेरी दुल्हन सहित गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

शेयर करें:

kangra Bride scam News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विवाह की आड़ में होने वाली संगठित ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रदेश के कांगड़ा जिला में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर लूटेरी दुल्हन समेत गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह हिमाचल के भोले.भाले युवकों को निशाना बनाकर उन्हें पंजाब की युवतियों से फर्जी शादी करवाता, कुछ दिन तक भरोसा जीतने के बाद दुल्हन गहने और नकदी लेकर फरार हो जाती थी।

एक को लूटा, दूसरे की तैयारी में था गिरोह

इस मामले का पटाक्षेत्र लूटेरी दुल्हन का शिकार बना कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां की पटियालकड़ के युवक और उसके परिजनों ने किया। इन लोगों ने एक बड़ी योजना के तहत इस गिरोह को अपने जाल में फंसाया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों में वह युवती भी शामिल थी, जिसकी अगस्त में पटियालकड़ क्षेत्र के एक युवक से शादी हुई थी और युवती शादी के मात्र 20 दिन बाद ही घर से गहने और नगदी लेकर फरार हो गई थी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक ने 'डॉलर' कमाने का देखा था सपना, शातिर ने एक लाख लेकर कर दिया चकनाचूर

 

बताया जा रहा है कि शनिवार को यह गिरोह सुजानपुर में एक अन्य युवक को अपना शिकार बनाने के इरादे से जा रहे थे। इसी दौरान पहले से ठगे गए पटियालकड़  के पीड़ित युवक और कुछ स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए इस गिरोह की गाड़ी को रोककर सीधे पुलिस थाना नगरोटा बगवां ले गए, जहां पूरी कहानी उजागर हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरोह को पकड़ लिया।

तीन महिलाएं और दो पुरुष गिरफ़्तार

पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह में शामिल तीन महिलाएं (पंजाब (लुधियाना) फिरोजपुर और जालंधर) की रहने वाली हैं, जबकि गिरोह में एक पुरुष और एक महिला हिमाचल से हैं। यह नेटवर्क कांगड़ा जिले के युवकों को खासतौर पर निशाना बनाता था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : हेलमेट नहीं, नंबर प्लेट भी गायब- पुलिस देख भगाई बाइक, कटा तगड़ा चालान

बिचौलिया निभाता था अहम भूमिका

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि गिरोह के साथ एक बिचौलिया भी जुड़ा हुआ था, जो शादी करवाने के नाम पर दो लाख रुपये लेता था। इसमें से लगभग एक लाख रुपये पंजाब में बैठे कथित मैरेज ब्यूरो के लोगों को दिए जाते थे। शादी के कुछ दिनों बाद दुल्हन घर से गायब हो जाती, और फिर अगली ठगी की योजना शुरू हो जाती।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नए घर में पति ने किया कांड- पत्नी के चेहरे और पीठ पर फेंका एसिड, आखिर क्यों; जानें

तीन से अधिक युवक सामने आए बढ़ सकती है संख्या

पुलिस पूछताछ में तीन पीड़ित युवक स्वेच्छा से सामने आए हैं और उन्होंने लिखित शिकायतें दर्ज करवाई हैं। उन्होंने खुलासा किया कि गिरोह लड़कों की पंजाब की लड़कियों से शादी करवाता था। शादी के बाद दुल्हन गहने और नकदी लेकर फरार हो जाती थी और फिर गिरोह नया शिकार ढूंढ लेता था। पुलिस का मानना है कि ऐसे मामलों की संख्या काफी अधिक हो सकती है और कई लोग शर्म या सामाजिक दबाव के कारण शिकायत नहीं कर पाए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी पर शक करता था सनकी पति- कई दिनों से हो रहे थे झगड़े, फिर फेंक दिया एसिड

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन और गिरोह के नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। जांच में जिनके भी नाम सामने आएंगे, उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि यह अभी शुरूआत है। इस मामले में और अधिक गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख