#अपराध

April 13, 2025

हिमाचल: रात के अंधेरे में मजार पर चला दिया हथोड़ा, भ्रामक पोस्ट भी की थी अपलोड

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

शेयर करें:

Majar-bilaspur

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है। यहां रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों ने मजार में तोड़फोड़ कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बड़ी बात यह है कि इस मजार को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है।

ऐतिहासिक मैदान में बनी है यह मजार

मिली जानकारी के अनुसार यह मजार बिलासपुर जिला के गोबिंद सागर झील के किनारे ऐतिहासिक सांढू मैदान में बनाई गई है। इस मजार को बीती शनिवार की रात को किसी अज्ञात शख्स ने तोड़ दिया। मजार तोड़ने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पंचतत्व में विलीन हुए शहीद कुलदीप, पिता से लिपटकर खूब रोई बेटी

एक सप्ताह से विवादों में है मजार

बता दें कि यह मजार पिछले कुछ दिनों से काफी विवादों में रही है। करीब एक सप्ताह पहले ही इस मजार को लेकर सोशल मीडिया पर एक भ्रामक पोस्ट भी अपलोड की गई थी। जिसके बाद सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ता मजार के पास पहुंच गए थे। हालांकि जब उन्हें मजार के इतिहास के बारे में पता चला तो वह वापस लौट गए। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्किड होकर HRTC बस के नीचे घुसी स्कूटी, देखने लायक नहीं बचा चालक का चेहरा

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं पुलिस ने इस मजार को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले शख्स के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है और उसकी जांच की जा रही है। लेकिन इस मामले की जांच से पहले ही अब किसी अज्ञात शख्स ने रात के अंधेरे में इस मजार में तोड़फोड़ कर दी। जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस का का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह की हरकत करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख