राजनीति

#अपराध

February 21, 2025

हिमाचल : इधर परिवार गया मुंडन कार्यक्रम में, उधर चोरों ने घर का कर दिया 'मुंडन'

लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Una News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चोरी की एक वारदात पेश आई है। यहां अंब की पंचवटी कॉलोनी में चोरों ने एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी के घर में हाथ साफ किया है। घटना के वक्त घर के सभी सदस्य बेटी के घर में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे।

JE के घर चोरी

चोर घर से लाखों के गहने और कैश लेकर फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। रिटायर्ड JE ने अंब पुलिस में अज्ञत चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लड़की के कमरे में घुसा 20 साल का रोहित, नीचता के आरोप में हुआ अरेस्ट

मुंडन में गया था परिवार

बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियन्ता (JE) भगवान सिंह चंबयाल ने बताया कि बीती 18 फरवरी को उनके घर पर कोई भी नहीं थीा वह अपनी पत्नी और बेटा-बहू के साथ जोगिंद्रनगर अपनी बेटी के घर गए हुए थे। वहां पर उनके नाती का मुंडन समारोह था।

टूटे हुए थे घर के ताले

भगवान सिंह ने बताया कि वो बीती रात को ही परिवार समेत वापस घर लौटे हैं। उन्होंने देखा कि घर के मेन डोर का ताला टूटा हुआ था। ये देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घर के अंदर घुसते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। इसके बाद जांच करने पर पाया गया कि चोर कमरे से कैश और लाखों के गहने चुराकर ले गए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ठंड से थम गई व्यक्ति की सांसें, सड़क किनारे पड़ी मिली देह

चोरी हुए सामान में ये-ये चीजें शामिल हैं-

  • 81,000 रुपए कैश
  • सोने की चार अंगूठियां
  • सोने के दो कड़े
  • सोने की दो सिंगियां
  • सोने के दो जोड़ी टॉप्स
  • चांदी की एक चेन
  • चांदी की दो अंगूठियां
  • चांदी के 6 गिलास
  • चांदी के 25 सिक्के
  • चांदी की चार जोड़ी पायल
  • चांदी की दो कटोरियां
  • चांदी का एक चम्मच
  • दो घड़ियां

यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला समेत दो लोगों ने खाया ज.हर, सदमे में परिवार- मन में चल रहे कई सवाल

CCTV में दिखे तीन चोर

इसके बाद उन्होंने चोरों का पता लगाने के लिए पड़ोसी के घर में लगे CCTV की फुटेज खंगाली। CCTV फुटेज में तीन चोर घर में घुसते हुए नजर आए हैं। भगवान सिंह 2016 में बिजली विभाग से हेड ड्राफ्ट्समैन के पद से रिटायर हुए थे। वह मूल रूप से पोलियां पुरोहितां गांव के रहने वाले हैं और पिछले 9 साल से अंब में रह रहे हैं।


भगवान सिंह ने संदेह जताया है कि 18 फरवरी को दोपहर के समय एक व्यक्ति उनके घर पर सजावटी फूल बेचने के बहाने आया था। उन्हें शक है कि उसी व्यक्ति ने उनके घर पर चोरी की है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP वसुधा सूद ने बताया कि रिटार्यड अधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख