राजनीति

#अपराध

February 21, 2025

हिमाचल : महिला समेत दो लोगों ने खाया ज.हर, सदमे में परिवार- मन में चल रहे कई सवाल

परिजनों के बयान कलमबद्ध कर जांच में जुटी पुलिस

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Una News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पर महिला समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इन घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। जबकि, दोनों लोगों के परिजन सदमे में हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिरी दोनों ने ऐसा क्यों किया।

महिला समेत दो ने निगला जहर

आपको बता दें कि यह दोनों घटनाएं जिले के दो अलग-अलग जगहों की है। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों ने जहर क्यों निगला है। जहर निगलने के बाद युवक की हालत गंभीर बनी हुई है- जिसे उपचार के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ठंड से थम गई व्यक्ति की सांसें, सड़क किनारे पड़ी मिली देह

युवक की हालत नाजुक

पहला मामला बदोली गांव से सामने आया है- जहां बीती रात को एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर गए। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। युवक अभी भी PGI में उपचाराधीन है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। परिवार बेटे के जल्दी से ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

घर में खाया जहर

दूसरा मामला पंडोगा गांव से सामने आया है। यहां पर भी एक महिला ने बीती रात को अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। परजिनों द्वारा महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। महिला की पहचान भगवान देई के रूप में हुई है- जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्त की स्कूटी लेकर घर जा रहा था शख्स, ट्रक के नीचे आया- निकले प्राण

क्यों खाया जहर?

मामले की पुष्टि करते हुए ASP ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों ही मामलों में अभी तक जहर निगलने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने दोनों घायलों के परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस टीम द्वारा मामले में आगमी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम द्वारा घायलों के घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों घायलों को परिजनों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उन्होंने जहर निगल कर अपनी जान देने का प्रयास क्यों किया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख