#अपराध

September 24, 2025

हिमाचल : शादी के एक दिन पहले छीनी जिंदगी, फौजी चाचा अरेस्ट- दूल्हा पुलिस से छिपकर भागा जम्मू

फौजी प्रवेश को पकड़ने के लिए जम्मू रवाना हुई पुलिस टीम

शेयर करें:

Himachal News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में युवती की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दूसरा आरोपी जम्मू फरार हो गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जम्मू के लिए रवाना हो गई है। 

युवती की मिली अधजली लाश

हैरानी की बात यह है कि मृतका की 24 सितंबर यानी आज ही के दिन शादी की रस्में पूरी होनी थीं। कल 24 वर्षीय युवती का अधजला शव सड़क किनारे बरामद हुआ। मामला सामने आने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के घर पर कांग्रेसी वर्करों में चले लात-घूंसे, विकास की चर्चा पर चली थी बैठक

कोर्ट मैरिज के बाद शादी

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अंशिका निवासी वैरियां मंजड के रूप में हुई है। अंशिका ने करीब 4-5 महीने पहले प्रेमी प्रवेश कुमार (निवासी भिण्डला) से कोर्ट मैरिज की थी। प्रवेश भारतीय सेना में कार्यरत है।

दूल्हे का चाचा था नाखुश

परिवार को इस विवाह की जानकारी कुछ समय बाद मिली। समाज और रिश्तेदारों को साथ लेकर बेटी की "विदाई" की रस्म 24 सितंबर को तय की गई थी। परिवार पूरी तैयारियों में जुटा हुआ था और प्रवेश भी अंशिका को अपने घर ले जाने के लिए राजी था। इस बीच, आरोप है कि प्रवेश का चाचा संजीव कुमार (रिटायर्ड फौजी) इस विवाह से नाखुश था और लगातार धमकियां दे रहा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की महिला पुलिस अधिकारी का आरोप : कांस्टेबल ने हाथ पकड़कर बोला- स्टार उतार दूंगा

रात में घर से हो घई थी गायब

परिवार का कहना है कि 22 सितंबर की रात अंशिका अपनी मां और रिश्तेदारों के साथ घर में थी। करीब रात 12 बजे वह अपने कमरे में सोने चली गई। अगली सुबह जब मां जागी तो अंशिका घर से लापता थी। शुरू में परिजनों को लगा कि वह पति के पास गई होगी, लेकिन पूरे दिन जब कोई खबर नहीं मिली तो खोजबीन शुरू हुई।

बेरहमी से की अंशिका की हत्या

23 सितंबर की शाम को अंशिका का अधजला शव वैरियां मंजड में सड़क किनारे पुली के नीचे मिला। शव की हालत देखकर साफ था कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवा SDM ने शादी के झूठे सपने दिखा लूटी आबरू, थाने पहुंची युवती- बताया सच

अंशिका की मां का आरोप

मृतका की मां सुरेंद्रा देवी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को सुनियोजित साजिश के तहत मारा गया है। उन्होंने कहा कि हत्या में दामाद प्रवेश कुमार और उसका चाचा संजीव कुमार दोनों शामिल हैं।

चार महीने की गर्भवती थी अंशिका

परिवार के अनुसार, अंशिका चार माह की गर्भवती भी थी। इस कारण वह और ज्यादा संवेदनशील हो गई थी और शादी की सामाजिक विदाई का इंतजार कर रही थी। ससुराल और मायके वालों ने दोनों की शादी रीति रिवाज से करवाने का फैसला लिया था। प्रवेश भी इसके लिए राजी हो गया। 24 सितंबर को शादी और धाम भी रखी गई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क बहाली का काम कर रहा था ऑपरेटर, खाई में गिरी JCB- निकल गए प्राण

चाचा गिरफ्तार, भतीजा फरार

सूचना मिलने पर पुलिस चौकी जोल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच अधिकारी SI अशोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका की मां का बयान दर्ज किया।

 

SP ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि प्रवेश कुमार, जो सेना में तैनात है, को गिरफ्तार करने के लिए टीम जम्मू भेजी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख