#अपराध
October 6, 2025
हिमाचल : क्लासरूम में गंदी हरकत कर रहे थे लड़का-लड़की, स्कूल ASSEMBLY में व्यस्त थे सभी टीचर्स
क्लासमेट ने दी स्कूल प्रिंसिपल को शिकायत
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक सरकारी स्कूल से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। स्कूल के क्लासरूम में एक लड़का-लड़की आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए हैं। इस मामले को लेकर पूरे स्कूल और इलाके में चर्चा हो रही है।
यह चौंका देने वाला मामला बंगाणा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल से सामने आया है। यहां प्रार्थना सभा से गायब एक छात्र और छात्रा को स्कूल के ही कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। जैसे ही यह बात स्कूल में फैली, पूरे स्टाफ और छात्रों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला 3 अक्टूबर, शुक्रवार की सुबह उस समय सामने आया, जब स्कूल में प्रार्थना सभा चल रही थी। उसी दौरान 11वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने देखा कि उनकी ही कक्षा के एक छात्र और छात्रा सभा में मौजूद नहीं हैं। जब एक छात्र अपनी कक्षा में लौटा, तो उसने दोनों को कमरे के अंदर संदिग्ध स्थिति में देखा।
इस घटना की जानकारी छात्रों ने तत्काल स्कूल प्रिंसिपल को दी। प्रिंसिपल ने मौके पर पहुंचकर दोनों से पूछताछ की और तुरंत उनके माता-पिता को स्कूल बुलाया। पूछताछ के दौरान छात्र और छात्रा ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी।
प्रिंसिपल ने दोनों के परिजनों को पूरे मामले से अवगत करवाया और उन्हें चेतावनी दी कि आगे से ऐसा व्यवहार दोबारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मामले की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भी भेजी गई है, ताकि स्कूल स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके।
इस घटना से स्कूल के अन्य छात्र और अभिभावक आश्चर्य और आक्रोश में हैं। कई लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं विद्यालय की छवि को धूमिल करती हैं और बच्चों की शिक्षा पर भी नकारात्मक असर डालती हैं।