#अपराध

February 22, 2025

हिमाचल में यहां मिली चिट्टे की सबसे बड़ी खेप, 19, 22 साल के दो युवक अरेस्ट

323 ग्राम चिट्टे के साथ विशेष समुदाय के दो युवक गिरफ्तार

शेयर करें:

Sirmaur Chitta News

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। बड़ी बात यह है कि इतनी बड़ी चिट्टे की खेप को 19 और 22 साल के दो युवक सप्लाई करने निकले थे। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामला पुलिस थाना पुरुवाला से सामने आया है।

10 से 12 लाख है कीमत

दरअसल निश्चित नेगी ने पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालते ही नशे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि पहले वह पुलिस भर्ती प्रक्रिया में वयस्त थे। लेकिन पुलिस भर्ती प्रक्रिया के बाद अब पुलिस ने नशा माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरुवाला थाना क्षेत्र के मेहरुवाला रोड पर दो युवकों से 323 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 से 20 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है। सिरमौर जिला की अब तक यह सबसे बड़ी खेप भी मानी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चलती बस में गिरी पहाड़ी, महिलाओं समेत कई लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेहरुवाला रोड पर नशे की खेप की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने छापा मारा। पुलिस ने मौके पर दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पाया। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से पुलिस को 323 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनांे आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

 

यह भी पढ़ें : खड़ी HRTC बस में बैठा था प्रेमी जोड़ा, उतरने को कहा; तो परिचालक की कर दी धुनाई

19 और 22 साल के हैं दोनों आरोपी

आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय सोयब खान उर्फ आजम पुत्र सलीम खान और19 वर्षीय  साकिब शाह पुत्र सोनू शाह के रूप में हुई है। आरोपी उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस को संदेह है कि यह नशे की खेप हिमाचल में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत पुरुवाला थाना में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस में रिटायर्ड सैनिकों को मिलेगी नौकरी, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों आरोपी इस नशे की खेप को कहां से लाए थे और आगे किसे सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क के कई अन्य लोगांे की गिरफ्तारी होने की संभावना है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख