#अपराध

February 23, 2026

हिमाचल: नालागढ़ ब्ला.स्ट केस में दो और आरोपी धरे, पि.स्तौल-कारतूस भी मिले; आ.तंकी संगठन से जुड़े तार

दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा के लिए करते थे काम

शेयर करें:

Nalagarh Blast Case

नालागढ़/चंडीगढ़। शांत और सुरक्षित माने जाने वाले हिमाचल प्रदेश पर भी अब आतंकियों की गंदी नजरें पड़ने लगी हैं। नए साल के पहले ही दिन सोलन जिला के नालागढ़ पुलिस थाना में हुए आईईडी ब्लास्ट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस मामले में अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। दोनों की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के तार आतंकी संगठन से जुड़े हुए पाए गए हैं।

पंजाब के हैं दोनों आरोपी

दरअसल आरोपियों को पकड़ने की यह बड़ी कार्रवाई पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस इकाइयों जालंधर और एसएएस नगर मोहाली द्वारा मिलकर की गई। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महावीर उर्फ काका और मनप्रीत उर्फ मणि के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के एसबीएस नगर के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार चालक की लापरवाही से गिरा बाइक सवार, सामने से आ रही बस ने कुचला- हुई मौ.त

विदेश में बैठे आकाओं के कहने पर किया ब्लास्ट

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ;बीकेआईद्ध से जुड़े थे और विदेश में बैठे हैंडलरों के सीधे संपर्क में काम कर रहे थे। जांच एजेंसियों का कहना है कि विदेश से निर्देश लेकर ही पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी।

हथियार और विस्फोटक बरामद

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 9 एमएम की ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरडीएक्स आधारित आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री की खेप हासिल की थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रेहड़ी की आड़ में चला रहा था चिट्टे का धंधा, पुलिस ने बस अड्डे से दबोचा तस्कर

 

बताया जा रहा है कि 1 जनवरी 2026 को नालागढ़ पुलिस थाने के पास हुआ धमाका इसी साजिश का हिस्सा था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार विस्फोट में इस्तेमाल किया गया आईईडी उसी खेप से संबंधित था, जिसे सीमा क्षेत्र के पास से प्राप्त किया गया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज- ऊंचे इलाकों में आज बर्फबारी के आसार, जानें इस हफ्ते का अपडेट

पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश

इससे पहले भी पुलिस इस मॉड्यूल से जुड़े छह अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई चेन में सक्रिय थे। अब इन दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होने का दावा किया जा रहा है।

 

मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लिंक की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख