#अपराध

March 2, 2026

हिमाचल: चिट्टे की सबसे बड़ी खेप के साथ धरे दो मुख्य सप्लायर, कार में सप्लाई करने निकले थे

गिरफ्तार आरोपियों में एक पर पहले से छह और दूसरे पर दर्ज है एक मामला

शेयर करें:

Mandi-Chitta-News

सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को चिंता में डाल दिया है। अकसर कुछ ग्राम चिट्टा पकड़े जाने की खबरों के बीच आज हिमाचल के मंडी जिला में पुलिस ने इस सफेद जहर की इतनी बड़ी खेप पकड़ी है, जिसे देख कर पुलिस भी दंग रह गई है। पुलिस ने इस सफेद जहर की खेप के साथ दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। दोनों कार में सवार थे और संभवत यह तस्कर इस नशे की सप्लाई करने निकले थे।

चिट्टे की सबसे बड़ी खेप के साथ दो धरे

मामला मंडी जिला के सुंदरनगर के सामने आया है। यहां पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टे की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। यह खेप दो मुख्य सप्लायरों से पकड़ी गई, जो कार में सवार होकर इलाके में चिट्टे की सप्लाई देने निकले थे। पुलिस की सतर्कता के चलते दोनों तस्कर रास्ते में ही दबोच लिए गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ये कैसी मां... आधी रात में व्यक्ति को सौंपी अपनी 14 वर्षीय बेटी, आंखों के सामने करवाई नीचता

कार में मिला 134 ग्राम चिट्टा

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस टीम डैहर क्षेत्र के अलसू चौक में नाकाबंदी कर चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से एक लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें भारी मात्रा में चिट्टा छिपाकर रखा गया था। मौके पर वजन करने पर इसकी मात्रा 134 ग्राम पाई गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक के मौके पर मौ*त; गुरुद्वारे से माथा टेक लौट रहे थे घर

चिट्टे के मुख्य सप्लायर हैं दोनों आरोपी

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार उर्फ खिन्दू और रिंकू निवासी खुराहल सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी क्षेत्र में चिट्टे के मुख्य सप्लायर के रूप में सक्रिय थे और लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़े हुए थे।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं नशा तस्करी के मामले

बताया जा रहा है कि एक आरोपी के खिलाफ पहले से नशा तस्करी के छह मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरे आरोपी पर भी पहले चिट्टे से जुड़ा मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस काफी समय से इनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी और आखिरकार दोनों को बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी तथा किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : देव कमरूनाग की यात्रा- भक्तों के घर पहुंच रहे, अब तक 120 परिवार कर चुके मेहमाननवाजी

क्या कहते हैं डीएसपी भारत भूषण

डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वर्ष 2026 में जिला मंडी में यह अब तक की सबसे बड़ी चिट्टा बरामदगी है। इस कार्रवाई से न केवल नशा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है, बल्कि कई युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से भी बचाया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में नशे का खेल बढ़ता जा रहा है। जिसे पुलिस लोगों के सहयोग से खत्म करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गो.लीकांड : युवक पर किए 20 राउंड फायर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

बता दें कि हिमाचल में आए दिन नशा तस्कर पकड़े जाते हैं, लेकिन उनके पास कुछ मात्रा में ही नशा मिलता है, लेकिन अब नशे की बड़ी बड़ी खेप मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि कभी कुछ ग्राम चिट्टे से शुरू हुआ यह अवैध कारोबार अब बड़ी खेपों में सप्लाई तक पहुंच गया है, जो संगठित तस्करी नेटवर्क की ओर इशारा करता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख