राजनीति

#अपराध

March 18, 2025

हिमाचल के दो युवकों को पंजाब में भून डाला- पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने छीन ली जिंदगी

पंजाब में पेट्रोल पंप लूट के दौरान हिमाचल के युवकों पर दागी गोली

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब में आए दिन हिमाचलियों के साथ अपराधिक घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें कई बार लोगों को जान से मार दिया जाता है। इस कड़ी में ताज़ा मामला के पंजाब के बटाला से सामने आया है, जहां एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट के दौरान हिमाचल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दो बदमाश लूटपाट के इरादे से पेट्रोल पंप पहुंचे और वहां तैनात कर्मचारियों पर गोलियां चला दीं।

लूट के इरादे से आए थे बदमाश

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर स्थित नगाल गांव के रहने वाले केवल कुमार उम्र 40 साल और रवि कुमार उम्र 36 साल पंजाब के बटाला में एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टा तस्करों का पर्दाफाश, पुलिस कर्मी और सरकारी चालक समेत सात अरेस्ट

बीती रविवार की रात दो बदमाश बाइक पर आए और पहले पेट्रोल भरवाया। इसके बाद उन्होंने लूटपाट करने की कोशिश की। इस दौरान केवल कुमार ने विरोध किया, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर रवि कुमार बाहर आया तो बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की।

एक ने तोड़ा दम

घायल अवस्था में दोनों कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने केवल कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि रवि कुमार का इलाज जारी है। इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शातिर साधु की करतूत, चमत्कारी विभूति के नाम पर युवक को बेचा नशा

परिवार में छाया मातम

केवल कुमार की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पूरी तरह सदमे में है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बाजार गई दो सगी बहनें, तीन दिन से नहीं लौटी घर- तलाश में भटक रहे परिजन

पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख