#अपराध

February 3, 2026

हिमाचल में कार से ढेर सारा चिट्टा बरामद : पुलिस ने ड्राइवर समेत दो को किया गिरफ्तार

बड़े गिरोह का होगा पर्दाफाश- परतें खंगाल रही पुलिस

शेयर करें:

TWO CHITTA SMUGGLERS ARRESTED BILASPUR POLICE HIMACHAL

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम ऐसा है कि अब शांत पहाड़ी राज्य में स्थानीय नशा तस्करों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से नशा तस्कर भी काफी सक्रिय हो गए हैं। नशा तस्कर नए-नए जुगाड़ लगाकर युवाओं को निशाना बना रहे हैं और चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थों को धड़ल्ले से सप्लाई कर रहे हैं।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ऐसे में हिमाचल पुलिस टीम द्वारा भी निगरानी बढ़ा दी गए है। पुलिस टीम जगह-जगह नाकाबंदी व गश्त कर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल रही है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर जिले के घुमारवीं पुलिस थाना की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

यह भी पढ़ें : HRTC ने दी राहत : बस में बिना हिम कार्ड के भी मिलेगी छूट, लगेगा आधा किराया

दो नशा तस्कर अरेस्ट

पुलिस टीम ने दो चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को काफी अहम माना जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों युवकों नशा तस्करी के किसी बड़े रैकेट का हिस्सा हो सकते हैं। पुलिस टीम ने दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।

नाके पर रोकी कार

जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने मल्यावर लिंक रोड फोरलेन पर नाका लगाया हुआ था। पुलिस टीम द्वारा चंडीगढ़-मनाली NH से गुजरने वाली गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दरैान पुलिस टीम ने एक कार को तलाशी के लिए रोका।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक को भारी पड़ा ऑल्टो कार को मॉडिफाई करवाना, पुलिस ने काटा एक लाख का चालान

युवकों से मिला चिट्टा

पुलिस को देख कार सवार दोनों युवकों के चेहरों का रंग उड़ गया। पुलिस टीम ने फिर शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को युवकों से 15.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी कार को भी अपने कब्जे में ले लिया।

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ घुमारवीं पुलिस थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपियों की पहचान-

  • आंशुल ठाकुर (20) निवासी गांव झलेड
  • कपिल गौतम (31) निवासी गांव टिक्कर

May be an image of one or more people and car

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिंदगी की जंग लड़ रहा चार साल का मासूम, बेबस पिता की जेब खाली- 10 लाख की जरूरत

कौन-कौन लोग शामिल?

मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो ये खेप कहां से लेकर आए थे और आगे कहां ले जाने की फिराक में थे। पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ये पता लगाया जा रहा है कि युवकों के साथ इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल थे। उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में और भी गिरफ्तारियां होंगी।

पुलिस की मदद करे जनता

उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी कोई व्यक्ति नशा बेचता या खरीदता मिले- तो तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित करे। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख