#अपराध

February 3, 2026

हिमाचल: युवक को भारी पड़ा ऑल्टो कार को मॉडिफाई करवाना, पुलिस ने काटा एक लाख का चालान

वाहनों को मॉडिफाई करवाने वालों की उड़ गई रातों की नींद

शेयर करें:

Alto car challan

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की युवा पीढ़ी में इन दिनों अपने वाहनों को मॉडिफाई करवाने का क्रेज़ तेजी से बढ़ता जा रहा है। दोपहिया हो या चारपहिया वाहन, युवा पीढ़ी अपने शौक और स्टाइल के चक्कर में गाड़ियों को नया लुक देने में जुटी हुई है। महंगे टायर, बदला हुआ साइलेंसर, अलग डिजाइन की नंबर प्लेट और अन्य मॉडिफिकेशन अब युवाओं के बीच फैशन बन चुके हैं। लेकिन हमीरपुर जिला से सामने आए एक मामले ने इस शौक को लेकर बड़ा संदेश दे दिया है और वाहन मॉडिफिकेशन कराने वालों की नींद उड़ा दी है।

आल्टो का काटा एक लाख का चालान

दरअसलए हमीरपुर पुलिस ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करते हुए एक बड़ी मिसाल कायम की है। जिला में पहली बार पुलिस ने एक मॉडिफाई की गई आल्टो कार का एक लाख रुपये का चालान काटा है। यह भारी भरकम चालान अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बस हा*दसा: अब तक चार लोगों की मौ*त, CM के घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

कार में करवाई थी मॉडिफिकेशन

सोमवार दोपहर बाद इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने गांधी चौक के समीप नाकाबंदी के दौरान उक्त आल्टो कार को जांच के लिए रोका। जांच में सामने आया कि चालक ने मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों को नजरअंदाज करते हुए गाड़ी के टायरों समेत कई हिस्सों में अवैध मॉडिफिकेशन करवा रखी थी। नियमों के अनुसार ऐसे बदलाव पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही कड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये का चालान काट दिया। सूत्रों के मुताबिक यह अब तक हमीरपुर पुलिस द्वारा काटा गया सबसे बड़ा चालान है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भक्ति में लीन युवक को लगा करंट का झटका, नहीं बच पाया बेचारा- 20 साल थी उम्र

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर जब्त की स्कूटी

इसी अभियान के तहत सदर पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार में चल रही एक स्कूटी को भी जब्त किया है। स्कूटी सवार ने पुलिस को गुमराह करने के इरादे से अपनी नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर रखी थी। जांच में नंबर प्लेट नियमों के अनुरूप नहीं पाई गई, जिस पर पुलिस ने तुरंत वाहन को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़ा चीनी पुलिसवाला : 5 महीने से बिना विजा रह रहा, नेपाल के रास्ते घुसा

गौरतलब है कि करीब डेढ़ सप्ताह पहले बटक क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद किया गया था। इस मामले की जांच के दौरान जब बाइक की पड़ताल की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बाइक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली, जो किसी अन्य कार के नाम पर रजिस्टर्ड थी। इस घटना के बाद से पुलिस जिले भर में सभी छोटे.बड़े वाहनों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

एएसपी राजेश उपाध्याय ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करनेए फर्जी नंबर प्लेट लगाने और अवैध मॉडिफिकेशन करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और नियम तोड़ने वालों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ‘जीना नहीं चाहता’ लिख डॉक्टर हुआ लापता : रातभर चला सर्च ऑपरेशन, सुबह मिली...

यह मामला उन युवाओं के लिए एक बड़ी सीख है, जो सिर्फ स्टाइल और दिखावे के लिए कानून को ताक पर रख देते हैं। वाहन को मॉडिफाई करवाने से पहले नियमों की जानकारी लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही लाखों का नुकसान और कानूनी झंझट बन सकती है। शौक अपनी जगह सही है, लेकिन जब वही शौक कानून की नजर में अपराध बन जाए, तो पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचता।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख