#अपराध
May 27, 2025
हिमाचल : गली में बैठे थे दो यार, आ धमकी पुलिस- चरस से भरा बैग लेकर भागने लगे दोनों; हुए अरेस्ट
एक से पहले भी दो बार मिल चुकी है हेरोइन (चिट्टे) की खेप
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा इन नशा तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से सामने आया है- जहां पर पुलिस टीम ने चरस की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस टीम ने ये सफलता गश्त के दौरान हासिल की है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपी युवकों की उम्र 21 और 25 साल है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम शहर में गश्त पर थी। इसी दौरान कसाई गली क्षेत्र में पुलिस को संदिग्ध गतिविधि नजर आई। ऐसे में पुलिस टीम छानबीन करने में जुट गई।पुलिस टीम को देखकर गली में बैठे दो युवक घबरा गए।
दोनों युवक पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। मगर पुलिस जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों युवकों को दबोच लिया। इसी बीच तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने युवकों के कब्जे से 100 ग्राम चरस बरामद की।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान-
वर्तमान में निखिल सोलन में किराये के कमरे में रह रहा है। पुलिस टीम ने दोनों युवकों के परिजनों को सूचित कर युवकों का बैग कब्जे में ले लिया- जिसमें उन्होंने चरस छिपाई हुई थी।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
शुरुआती जांच में पाया गया है कि आरोपी पीयुष के खिलाप पहले भी दो अलग-अलग मामलों में 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) की खेप बरामद हो चुकी है। जबकि, निखिल का अभी कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस टीम द्वारा मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मामले में किसी बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।