#अपराध
March 25, 2025
हिमाचल में फिर पंजाबी युवकों ने दिखाई दबंगई, होटल में घुस कर की तोड़फोड़; मालिक को धुना
नशे में धुत्त युवक आधी रात को पहुंचे होटल मांगा खाना
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में पंजाब के पर्यटकों द्वारा हंगामा, मारपीट करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पंजाब के ही युवकों द्वारा भिंडरावाला के झंडे लगाने से दो राज्यों के बीच तनाव का माहौल बन चुका है। लेकिन इसके बाद भी हिमाचल में पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी कम नहीं हो रही है। ऐसा ही मामला अब कुल्लू जिला से सामने आया है। यहां पंजाब के पर्यटकों ने एक बार फिर होटल में तोड़फोड़ की और होटल मालिक को पीट दिया।
दरअसल कुल्लू जिला के होटल में पंजाब के पर्यटकों ने रात को नशे में धुत्त होकर जमकर हंगामा किया। इन पर्यटकों ने पहले तो होटल में तोड़फोड़ की और उसके बाद होटल मालिक को पीट दिया। घटना पर्यटन नगरी कसोल के होटल कमल पैलेस से सामने आई है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी पर्यटको को गिरतार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शाम को लापता हुआ परिवार का होनहार बेटा, सुबह डैम में मिली देह, पुलिस पर सवाल
बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 11 बजे पांच युवक होटल में जबरदस्ती घुस आए। यह सभी युवक नशे में धुत्त थे। इन युवकों ने होटल मालिक देव से खाना मांगा। जिस पर होटल मालिक ने कहा कि अब किचन बंद हो गया है। लेकिन नशे में धुत्त यह पर्यटक नहंी माने और जबरदस्ती खाना देने की जिद्द करने लगे। होटल मालिक ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो यह सभी युवक उग्र हो गए और होटल मालिक से मारपीट की। इसके साथ ही होटल में तोड़ फोड़ कर काफी नुकसान भी किया।
यह भी पढ़ें : बंबर ठाकुर का सनसनीखेज खुलासा: शूटरों का कनेक्शन नड्डा के बेटे और जम्वाल से, फोटो भी दिखाई
होटल मालिक की सूचना पर डुंखरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने होटल मालिक का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पंजाब के इन पर्यटकों का भी मेडिकल करवाया जा रहा है। जिससे पता चल सके कि इन युवकों ने कौन सा नशा किया हुआ था। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए पांच पर्यटक 20 से 22 साल की उम्र के हैं। वे अपनी कार से मनाली घूमने आए थे। कल शाम ही वे कसोल पहुंचे थे।
बता दें कि हिमाचल में आए दिन पर्यटकों के हुड़दंग और दबंगई की खबरें सामने आ रही हैं। कुल्लू जिला में ही पिछले दिनों कुछ पंजाबी युवक अपनी बाइकों पर भिंडरवाला के झंडे लगाकर पहुंचे थे। पुलिस ने इन पर्यटकों को रोक कर उनके झंडों को उतार दिया था। उसके बाद पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों ने एचआरटीसी की बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दी और काली स्याही से बसों पर खालीस्तानी लिख दिया। इस सारे मामले से दो राज्यों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।