#अपराध

February 3, 2026

हिमाचल : ग्राहक का इंतजार कर रहे थे चरस तस्कर, किसी ने पुलिस को घुमा दिया फोन- पहुंचे जेल

नशे की खेप सप्लाई करने कुल्लू से कांगड़ा पहुंचे थे तीन तस्कर

शेयर करें:

kangra Charas News

कांगड़ा (पालमपुर)। हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से नशे के तस्कर बढ़ रहे हैं, उसी रफ्तार से नशेड़ियों की भी बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन प्रदेश में नशे के तस्कर पकड़े जा रहे हैं। बड़ी बात यह है कि अब छोटी उम्र के लड़के और लड़कियां भी नशा तस्करी के धंधे में उतर रहे हैं। नशे के खिलाफ चलाए अभियान में पुलिस को अब एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कांगड़ा जिला में नशे की बड़ी खेप सप्लाई करने पहुंचे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

नशे की खेप सप्लाई करने पहुंचे थे तीनों

मिली जानकारी के अनुसार मामला कांगड़ा जिला के पालमपुर से सामने आया है। यहां कुल्लू के तीन तस्कर कार में चरस की बड़ी खेप भरकर पालमपुर क्षेत्र में पहुंचे थे। सभी कार को सुनसान जगह पर खड़ी कर सप्लायर का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और तीनों तस्करों को बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अटल टनल के पास चार गाड़ियों पर आ गिरे तीन एवलांच, अंदर बैठे थे कई लोग

सुनसान जगह गाड़ी खड़ी कर ग्राहक का कर रहे थे इंतजार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम गश्त पर निकली थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि डाढ से पालमपुर रोड पर घुमारका के पास सुनसान जगह पर एक संदिग्घ कार खड़ी है। इस कार में नशे की भारी खेप है, जिसे तस्कर सप्लाई करने के इरादे से यहां लेकर आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी।

बड़ी खेप के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार 

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जो पुलिस को देख कर परेशान हो गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तलाशी लेने पर पुलिस को कार से 1.510 किलोग्राम (1 किलो 510 ग्राम) चरस मिली। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने कार को भी जब्त कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक को भारी पड़ा ऑल्टो कार को मॉडिफाई करवाना, पुलिस ने काटा एक लाख का चालान

सभी आरोपी कुल्लू जिला निवासी

आरोपियों की पहचान धर्म चंद पुत्र राजू राम, निवासी चलाह, तहसील व जिला कुल्लू, राम प्रकाश पुत्र स्व तोलू राम, निवासी ग्रांमग, तहसील व जिला कुल्लू और कुंज लाल पुत्र स्व चन्दे राम, निवासी चलाह, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में की गई है। इन तीनों के विरुद्ध पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट की  धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं उनके नेटवर्क को भी खंगालने में जुटी हुई है।

 

 

यह भी पढ़ें : HRTC बस हा*दसा: अब तक चार लोगों की मौ*त, CM के घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

पुलिस की आम जनता से अपील

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रमुख ने आम जनता से भी अपील की है कि वह नशे के सौदागरों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, जिससे आपके बच्चों और अन्य युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धंसने से बचाया जा सके। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नशे के सौदागरों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख