#हादसा

February 3, 2026

HRTC बस हा*दसा: अब तक तीन लोगों की मौ*त, CM के घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

हिमाचल उत्तराखंड प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा

शेयर करें:

HRTC Bus Accident

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के कवानू क्षेत्र के पास आज मंगलवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम ;भ्त्ज्ब्द्ध की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नेरवा.पांवटा साहिब मार्ग पर पेश आए इस हादसे में भ्त्ज्ब् बस के परखच्चे उड़ गए हैं। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा पेश आते ही पूरा इलाका बस में सवार लोगों की चीखों से दहल उठा।

गहरी खाई में गिरी बस

ये हादसा आज सुबह करीब 9:30 बजे पेश आया है। हादसे के वक्त नेरवा डिपो की ये बस नंबर HP66A2588 चौपाल से पांवटा साहिब जा रही थी। इसी दौरान उत्तराखंड के कवानू क्षेत्र के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कते हुए नदी में जा गिरी। हादसे के समय बस में 37 सवारियां सवार थीं। हादसे के बाद घायल बस परिचालक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भक्ति में लीन युवक को लगा करंट का झटका, नहीं बच पाया बेचारा- 20 साल थी उम्र

स्थानीय लोगों ने निभाई अहम भूमिका

वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों के प्रयास से कई यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए और प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया गया। इस बीच हिमाचल और उत्तराखंड पुलिस की टीमें और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

घायलों की स्थिति और राहत कार्य

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को प्राथमिक और आपात उपचार दिलाने का कार्य चल रहा है। दुर्घटना के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं और बस की स्थिति तथा सड़क परिस्थितियों का अध्ययन कर रहे हैं। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच और सुरक्षा उपायों का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़ा चीनी पुलिसवाला : 5 महीने से बिना विजा रह रहा, नेपाल के रास्ते घुसा

सीएम ने एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए

वहीं हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम सुक्खू ने अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया है और इसके साथ ही उन्हांेने गंभीर घायलों को तुरंत हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ‘जीना नहीं चाहता’ लिख डॉक्टर हुआ लापता : रातभर चला सर्च ऑपरेशन, सुबह मिली...

प्रशासन का बयान

स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि घायलों के उचित इलाज और राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से मार्ग पर धैर्य और सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य सुचारू रूप से चल सके। हादसे की पूरी जानकारी और घायलों की स्थिति के बारे में अपडेट प्राप्त होते ही प्रशासन और पुलिस इसे सार्वजनिक करेंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख