#अपराध

September 25, 2025

हिमाचल : लाखों की चरस ठिकाने लगाने जा रहे थे तीन यार, रास्ते में चढ़ गए पुलिस के हत्थे

पुलिस ने खेप कब्जे में ले युवकों की कार को भी किया सीज

शेयर करें:

Charas Smugglers Palampur Kangra

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे का काला कारोबार दिन-प्रतिदिन अपनी जड़े मजबूत कर रह है। इस कारोबार में प्रदेश के हर वर्ग के लोगों की भागीदारी पाई जा रही है। खासतौर पर युवा पैसे कमाने के चक्कर में इस दलदल में फंसते जा रहे हैं।

3 चरस तस्कर अरेस्ट

ताजा मामला कांगड़ा जिले से सामने आया है- जहां पर पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों को भारी मात्रा में चरस की खेप के साथ हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बिजली बोर्ड के रिटायर इंजीनियरों पर विजिलेंस ने दर्ज की FIR, इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में हड़कंप

पुलिस ने लगाया था नाका

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने यह कार्रवाई बीती रात करीब 10 बजे पालमपुर में की है। पुलिस टीम ने चढ़ियार चौक के पास उद्यान विभाग ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस टीम ने वहां एक कार को तलाशी के लिए रोका।

कार में छुपाई थी खेप

पुलिस जवानों को देखकर कार सवार तीनों युवकों के पसीने छूट गए। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवकों की तलाशी ली तो पुलिस टीम को युवकों के कब्जे से 1 किलो 29 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां के लिए बेटे ने दे दी अपनी जा*न, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी हिमाचल के कुल्लू जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • नरेंद्र ठाकुर (19)
  • सुनील कुमार (25)
  • सुनील कुमार (33)

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर हुई ED की एंट्री: बड़े कांग्रेस नेता से जुड़ा है ये करोड़ों का घपला!

बड़े नेटवर्क का होगा खुलासा

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है। उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ में नशा तस्करी के किसी बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो जाएगा।

प्रशासन की जनता से अपील

पुलिस टीम ने बताया है कि प्रदेशभर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर उनके आसपास नशे का कारोबार चलने की कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख