#हादसा

May 2, 2026

चिंतपूर्णी हा.दसे में अपडेट: टैक्सी चालक के साथ पड़ोस की लड़की थी सवार, दोनों जिंदा जले- होगी DNA जांच

टैक्सी चालक के साथ थी कांगड़ा की युवती

शेयर करें:

 chintpurni accident news

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित चिंतपूर्णी में 30 अप्रैल को हुए कार हादसे ने अब एक और परत खोल दी है। जिस हादसे में दो लोगों की जान गई थी, उसमें अब दूसरी मृतक की पहचान भी हो गई है। शुरुआती घंटों में जो सवाल अनुत्तरित थे, अब पुलिस जांच ने उन्हें धीरे-धीरे साफ करना शुरू कर दिया है।

कांगड़ा की युवती थी सवार

भरवाईं-होशियारपुर रोड पर हुए इस हादसे में एक शव की पहचान पहले ही लुधियाना के टैक्सी चालक रजनीश उर्फ पिंकू के रूप में हो चुकी थी। लेकिन दूसरी मृतक की पहचान करना चुनौती बन गया था।

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में पिकअप और कार चालक की गलती से गई 2 युवकों की जा.न, एक आरोपी फरार

 

 अब पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि यह शव कांगड़ा जिले के लंज क्षेत्र के गहलियां गांव की युवती मीनाक्षी का है। शव की स्थिति के कारण शुरुआत में पहचान संभव नहीं हो पाई थी, जिसके बाद डीएनए जांच का सहारा लिया गया।

गुमशुदगी रिपोर्ट से जुड़ा कनेक्शन

मीनाक्षी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही रानीताल-लंज चौकी में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो सामने आया कि युवती हादसे वाली कार में सवार थी। जांच में यह भी पता चला कि मीनाक्षी लुधियाना में निजी क्षेत्र में कार्यरत थी और टैक्सी चालक पिंकू के साथ उसी इलाके में रहती थी, जिससे दोनों के बीच जान-पहचान थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दामाद के साथ बाइक पर निकली थी सास, अचानक हो गई अनहोनी; थमी सांसें

सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने

घटना के सीसीटीवी फुटेज में कार तेज रफ्तार में दिखाई दी। मोड़ के पास अचानक टायर फटने से वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और खाई में जा गिरा। हादसे के बाद वाहन में आग लग गई। चालक वाहन से बाहर गिर गया, जबकि युवती अंदर ही फंसी रह गई।

पुलिस की जांच जारी

डीएसपी अंब अनिल पटियाल के अनुसार, डीएनए रिपोर्ट से पहचान की पुष्टि की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच अभी जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख