#अपराध
June 13, 2025
हिमाचल में बेचीं जा रही थी पंजाब की लडकियां: वो भी धार्मिक स्थल के पास- फूटा भांडा
छह युवतियों सहित होटल संचालक अरेस्ट
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने धार्मिक स्थल के पास स्थित एक होटल में छापा मार कर एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने छह युवतियों को पकड़ा है। वहीं पुलिस ने होटल संचालक को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। इस मामले की भनक लगते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
दरअसल ऊना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक होटल में दबिश दी थी। होटल में पुलिस को संदिग्ध अवस्था में छह युवतियों को पकड़ा। पुलिस ने सभी युवतियों के परिजनों को सूचित कर दिया है। पकड़ी गई सभी युवतियां पड़ोसी राज्य पंजाब की बताई जा रही हैं। होटल संचालक इन युवतियों को बाहरी राज्यों से बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाता था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के टोल बैरियर पर हरियाणा पुलिस के ASI की गुंडागर्दी, होमगार्ड जवान पर तान दी पिस्टल
ऊना सदर पुलिस थाना के प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि धार्मिक स्थल पीरनिगह में एक होटल संचालक पंजाब की लड़कियों को बुलाकर होटल में देह व्यापार करवा रहा है। होटल में देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने एक टीम का गठन किया और बीती गुरुवार की देर रात को अपने ही एक पुलिस कर्मी को नकली ग्राहक बनाकर गुड लक्क होटल भेजा।
नकली ग्राहक बन कर होटल पहुंचे पुलिस कर्मी ने होटल संचालक से लड़कियों की डिमांड की। जिसके चलते होटल संचालक ने ग्राहक बने पुलिस कर्मी के सामने लड़कियों की लाइन लगवा दी। जिस पर पुलिस कर्मी का इशारा मिलते ही पुलिस की टीम भी होटल में पहुंच गई और सभी छह युवतियांे को पकड़ लिया।
पुलिस ने होटल संचालक रवि कुमार निवासी बहडाला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं युवतियों को भी हिरासत में लेकर उनके खिलाफ महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पकड़ी गई सभी युवतियों के परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी है।
पुलिस जांच में पता चला है कि होटल संचालक रवि कुमार अपने होटल में देह व्यापार करवाने के लिए पंजाब से युवतियों को बुलाता था। वह इन युवतियों को पैसों का लालच देकर उनसे अवैध देह व्यापार करवाता था। यह खेल पिछले लंबे समय से चल रहा था। जिसका अब खुलासा हो गया है।
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सदर पुलिस ने पीरनिगाह में एक होटल में दबिश देकर छह युवतियों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।