#अपराध

June 13, 2025

हिमाचल के टोल बैरियर पर हरियाणा पुलिस के ASI की गुंडागर्दी, होमगार्ड जवान पर तान दी पिस्टल

CCTV में कैद हुई टोल प्लाजा की पूरी वीडियो

शेयर करें:

Kasol Toll Barrier

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में सालभर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यहां पर कुछ पर्यटक काफी हुड़दंग भी मचाते हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से सामने आया है।

हरियाणा पुलिस के ASI की दादागिरी

यहां पर हरियाणा पुलिस का ASI दादागिरी करता हुआ नजर आया है। दरअसल, ASI समेत अन्य जवान एंट्री टैक्स को लेकर होमगार्ड जावन पर बंदूक तानते हुए नजर आए। इतना ही नहीं इन लोगों ने होमगार्ड जवान को गोली मारने की धमकी भी दी और वहां लगा बैरियर भी हटा दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंजाब के राज्यपाल और पत्नी की बिगड़ी तबीयत, रात में 2 बार काटे IGMC के चक्कर

CCTV फुटेज में कैद हुई घटना

इस घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें हरियाण का ASI दादागिरी करता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल, मामले में पुलिस टीम ने क्रॉस FIR दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एंट्री टैक्स मांगने पर भड़के

यह मामला और गंभीर है, क्योंकि आरोप सीधे हरियाणा पुलिस के जवानों पर लगे हैं। कसोल के पास सूमारोपा स्थित साडा बैरियर पर एंट्री टैक्स मांगने को लेकर हरियाणा पुलिस के एक ASI और अन्य जवानों ने होमगार्ड जवान के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का सख्त एक्शन- रातभर नाकाबंदी कर काटे 100 बसों के चालान, लाखों का लगाया जुर्माना

बहस, गाली-गलौज और धमकी

जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती 11 जून की रात करीब 11 बजे की है। UP नंबर की एक सफेद रंग की कार सूमारोपा बैरियर पर पहुंची, जहां होमगार्ड जवान नरेश कुमार ने उन्हें नियमानुसार एंट्री टैक्स देने को कहा। इसी पर गाड़ी सवारों ने पहले बहस शुरू की और फिर अचानक गाली-गलौज करते हुए बैरियर हटा दिया।

होमगार्ड को दिखाई पिस्टल

होमगार्ड की शिकायत के मुताबिक, कार में सवार तीन लोगों में से एक ने अचानक पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। मामला यहीं नहीं थमा। बाद में आरोपी सैलानी पर्यटक पुलिस चेक पोस्ट के पास पहुंचे और वहां भी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल टीमेट मामले में अधिकारियों के खिलााफ FIR, ड्यूटी के वक्त करंट लगने से थम गई थी सांसें

आरोपियों के साथ दो महिलाएं थीं

आरोपियों के साथ दो महिलाएं भी मौजूद थीं। घटनास्थल पर लगे CCTV की फुटेज में पूरी वारदात कैद है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि सफेद कार से एक व्यक्ति बाहर निकलता है, बैरियर हटाता है और वहां खड़े कर्मी को धमकाता है। इसके बाद कर्मी डंडा लेकर सामने आता है, लेकिन डर के मारे उसे फेंक देता है। इसके बाद गाड़ी से दूसरा व्यक्ति बाहर आता है और माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो जाता है।

क्रॉस FIR हुई दर्ज

फिलहाल, कुल्लू पुलिस ने इस मामले में क्रॉस FIR दर्ज की है- यानी होमगार्ड और पर्यटकों दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मगर इस पर स्थानीय लोगों और कारोबारियों में खासा रोष है। कसोल के होटल कारोबारी अमन सूद ने कहा कि यह सरासर अन्याय है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस के जवान शराब के नशे में धुत थे और उन्होंने खुलेआम हथियार निकालकर सरकारी ड्यूटी में लगे जवान को धमकाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार से जा रहे पांच दोस्तों के साथ हुई अनहोनी- दो ने तोड़ा दम- 3 की हालत गंभीर

लोगों में कड़ा रोष

अमन सूद ने हिमाचल प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में हरियाणा पुलिस के जवानों पर आर्म्स एक्ट और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि होमगार्ड जवान पर जो FIR दर्ज की गई है, वह पूरी तरह अनुचित है और उसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।

कुल्लू पुलिस की छवि पर दाग

विदिर रहे कि, यह कोई पहला मामला नहीं है जब कुल्लू में सैलानियों ने कानून को हाथ में लिया हो और पुलिस ने ढिलाई दिखाई हो। हाल ही में भिंडरावाला समर्थकों द्वारा भी कुल्लू में हुड़दंग मचाया गया था, जिस पर पुलिस ने स्थानीय व्यक्ति अमन सूद पर भी केस दर्ज कर लिया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख