राजनीति

#अपराध

April 23, 2025

उड़ता हिमाचल: HRTC बस, घर, दुकान...पुलिस को सभी जगह से मिली नशे की खान, 3 अरेस्ट 

उत्तराखंडी ने सामान में छिपाया था ड्रग्स 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Charas chitta News Mandi

मंडी। नशे में उड़ते हिमाचल को जमीन पर लाने के लिए मंडी पुलिस कमर कस चुकी है। मंडी पुलिस के अभियान में मंगलवार को दिनभर में HRTC बस, एक के घर और एक अन्य की दुकान से नशे की खान मिली। तीनों अलग मामलों में 3 लोग धराए हैं।

 

पहला मामला औट थाने के तहत बसों की चेकिंग में उत्तराखंड के रहने वाले मनोनीत नाम के व्यक्ति से पुलिस ने 1 किलो चरस बरामद की है। मनोनीत अपने सामान में चरस को छिपाकर HRTC बस में सफर कर रहा था। पुलिस को यह कामयाबी इसलिए मिली है, क्योंकि पुलिस अब नियमित रूप से मंडी आने-जाने वाली बसों की चेकिंग कर रही है। मनोनीत को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो बाइकों की आमने-सामने हो गई भिड़ंत, एक युवक की थम गई सांसें; दूसरा घायल

घर और दुकान से मिला चिट्टा

दूसरा मामले में सदर पुलिस थाना पुलिस ने बलोह गांव के रहने वाले हेमंत कुमार के घर से 27 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। वहीं एक अन्य मामले में सदर पुलिस ने एक दुकान से जतीन कुमार नामक व्यक्ति के पास 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों को पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट में गिरफ्तार किया है। अब पुलिस बुधवार को तीनों अरोपियों की कोर्ट से रिमांड मांगेगी। उसके बाद ही पूछताछ में उनके नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मंदिर के पास खाई में समाई कार, पिता-पुत्र समेत 5 लोग थे सवार- 2 ने त्यागे प्राण

चिट्टे के ओवरडोज से मौत

इस बीच मंडी में पंडोह के द्रंग क्षेत्र में सोमवार को बरामद 31 वर्षीय योगेश के शव के मामले में पुलिस की अभी तक की जांच में चिट्टे के ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। योगेश पर चिट्टे का एक मामला पहले दर्ज हुआ था और वह खुद भी नशे का आदी था। योगेश ने अपने किसी दोस्त को मनाली जाने की बात कही थी। दोस्त ने योगेश को पंडोह तक छोड़ा था। उसके बाद योगेश मनाली नहीं जा पाया और कैंची मोड़ तक पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख