#अपराध

December 22, 2025

हिमाचल में जिस्म की लग रही थी बोली : आधी रात को पुलिस ने दलाल समेत पकड़ी 3 महिलाएं

लंबे समय से चल रहा था गंदा खेल- पुलिस ने किया पर्दाफाश

शेयर करें:

Kullu Police

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कुल्लू जिले में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है।  पुलिस टीम इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।

देह व्यापार का भंडाफोड़

देह व्यापार के आरोप में पुलिस टीम ने तीन महिलाओं समेत एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इन सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा स्कैम! किसानों को स्टॉक खत्म बताकर पंजाब भेजी जा रही खाद, ब्लैक में हो रही बिक्री

चल रहा था गंदा खेल

मिली जानकारी के अनुसार, मनाली पुलिस टीम की बीती रात को नियमिच गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि रामबाग चौक, मनाली क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दबिश दी। 

 

रंगे हाथों दबोचा डीलर

यहां पुलिस टीम ने डीलर समेत तीन महिलाओं को डील करते हुए रंगे हाथों दबोचा। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब गिरोह की जांच में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टे से एक और घर तबाह- बेटा करता है पिटाई, FD तक तोड़ी- मां ने SDM को सुनाई आपबीती

डीलर ढूंढता था ग्राहक

जांच में पाया गया कि दलाल जम्मू-कश्मीर के कठुआ का रहने वाला है। उसकी पहचान विश्वेदव के रूप में हुई है। विश्वदेव काफी लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था। इस गंदे धंधे के लिए ग्राहकों की व्यवस्था विश्वेदव करता था।

3 महिलाओं पर केस

मामले में पुलिस टीम ने संतोष, कविता खान और संदीप कौर नाम की तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घूमने निकले थे 6 लड़के-लड़कियां, गहरी खाई में गिर गई कार- परिवार में मातम

गहनता से हो रही जांच

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में ऐसे अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रख रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख