#अपराध
April 21, 2025
हिमाचल: DSP ऑफिस के नजदीक लटकता मिला युवक, बदबू फैलने से हुआ खुलासा
पांवटा साहिब में पेड़ से लटका मिला शव
शेयर करें:
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। रविवार को यमुना पाथ के पास यमुना नदी किनारे एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कम से कम चार से पांच दिन पुराना हो सकता है।
पुलिस को जब स्थानीय लोगों ने दुर्गंध की शिकायत दी, तब जाकर यह मामला खुला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को शव निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि वह एक गहरी खाई में पेड़ से लटका हुआ था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम का कहर: महिला पर गिरा पेड़, ओलावृष्टि से फसलें तबाह- चोटियों पर स्नोफॉल
इस मामले को और चौंकाने वाला बनाता है इसका स्थान। जिस जगह शव मिला है, वह डीएसपी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यमुना पाथ एक व्यस्त क्षेत्र है, जहां हर रोज़ सैकड़ों लोग घूमने आते हैं। कपल्स, परिवार और स्थानीय लोग यहां शामें बिताते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि किसी ने भी पेड़ से लटकते शव को नहीं देखा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: जंगल में लकड़ियां बटोरने गई महिला पर गिरा पेड़, परिवार के जीने का सहारा छिन गया
एसएचओ देवी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गई है, लेकिन उसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पहचान और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही लगाया जा सकेगा।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि जब शव खुले में इतने दिनों तक लटका रहा तो गश्त कर रही पुलिस की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी? लोगों ने इस मामले में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई है।
यह भी पढ़ें : जयराम राज से एक ही जगह जमे अफसरों को हटाएगी सुक्खू सरकार, तबादलों का खाका तैयार
अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं। यह देखना बाकी है कि क्या यह आत्महत्या थी, हत्या या किसी साजिश का हिस्सा। लेकिन जो बात साफ़ है — इस मामले ने पुलिस की सतर्कता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।