#अव्यवस्था

June 2, 2026

हिमाचल पंचायत चुनाव हारी पत्नी, गुस्साए पति ने गांव का रास्ता किया बंद- रातभर चला 'ड्रामा'

इस ड्रामे के बाद रातभर स्थानीय लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

शेयर करें:

bdc result wife loses husband blocked road mandi panchayat election himachal

मंडी। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मियां भले ही थम चुकी हों। मगर चुनाव परिणामों के बाद अब कई दिलचस्प और हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं।

पत्नी की हार पर फूटा पति का गुस्सा

ऐसा ही एक मामला मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है। जहां पत्नी की हार पर पति का गुस्सा फूट पड़ा। चुनावी हार से नाराज व्यक्ति ने रात के समय गांव को जाने वाला रास्ता ही बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें- ना शराब बांटी- ना ही बकरा काटा : दो दोस्तों के साथ किया प्रचार और चुनाव जीता हिमाचल का पत्रकार

कौनसी पंचायत का है मामला?

मामला नई गठित टिक्करकलां पंचायत का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव में एक महिला ने BDC सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी। चुनाव परिणाम आने के बाद उनके पति ने नाराजगी में ऐसा कदम उठा लिया, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बंद कर दिया गांव का रास्ता

स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात उक्त व्यक्ति ने टिक्कर से नौण गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर लकड़ियां और तख्ते रखकर आवागमन बाधित कर दिया। रास्ता बंद होने के कारण रात के समय आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा।

 

News Article Hero Image

यह भी पढ़ें- बड़ी खुशखबरी...सिर्फ 40 रुपये में पहुंच सकते हैं हिमाचल- टाइम की भी होगी बचत, जानें

पत्नी हारी BDC चुनाव

बताया जा रहा है कि चुनाव हारने वाली महिला पहले वार्ड सदस्य रह चुकी है और इस बार उन्होंने BDC पद के लिए चुनाव लड़ा था। चुनाव में हार मिलने के बाद परिवार में नाराजगी का माहौल था। इसी बीच महिला के पति ने कथित तौर पर शराब के नशे में यह कदम उठा लिया।

लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

रास्ता बंद होने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान सुरेश शर्मा को मामले से अवगत कराया। इसके बाद स्थिति पर नजर रखी गई और अगले दिन सुबह संबंधित व्यक्ति ने स्वयं ही रास्ते से लकड़ियां और तख्ते हटाकर मार्ग खोल दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : एक ही परिवार के दो सदस्यों ने जीता चुनाव, चाचा-भतीजी बने जिला परिषद सदस्य

नशे की हालत में था व्यक्ति

पंचायत प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि संबंधित व्यक्ति पहले भी नशे की हालत में इस तरह की हरकतें कर चुका है। उन्होंने कहा कि उसे समझाया गया, जिसके बाद उसने रास्ता खोल दिया। प्रधान ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में दोबारा ऐसी घटना होती है तो उसके खिलाफ संबंधित विभागों और प्रशासन को शिकायत भेजी जाएगी।

हर तरफ हो रही चर्चा

गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है और किसी भी परिणाम को शांतिपूर्वक स्वीकार करना चाहिए। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी और गांव का माहौल सामान्य बना रहेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख