#अपराध

May 8, 2024

हिमाचल: शातिरों ने महिला डॉक्टर से ठगे 4 लाख रुपए, धमकी भी दी

शेयर करें:

सोलन। आज के दौर में ज्यादातर लोग पैसों का लेनदेन ऑनलाइन करते हैं। ऐसे में बहुत सारे लोग कई बार ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। शातिर लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी-कभी लोगों को फोन कॉल या मैसेज करके ठगा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से सामने आया है।

अनजान नंबर से आई व्हाट्सऐप कॉल

यहां एक महिला डॉक्टर को अनजान व्हाट्सऐप कॉल पर बातचीत करना बहुत महंगा पड़ गया है। महिला को शातिरों ने करीब 4 लाख रुपए का चूना लगा दिया है। महिला ने शातिरों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

ऐसे हुई ठगी का शिकार

मिली जानकारी के अनुसार, महिला को एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। उसने महिला को बताया कि वह फेडेक्स कूरियर का कर्मचारी बात कर रहा है। उसके पास महिला के नाम पर कोई पार्सल आया है, जिसमें कुछ कपड़े, क्रेडिट कार्ड, दो लैपटॉप और 700 ग्राम गैर कानूनी पदार्थ भी शामिल है।

शातिरों ने महिला डॉक्टर को डराया

उसने महिला डॉक्टर पर यह आरोप लगाया कि इस पार्सल को भेजने के लिए महिला के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद शातिरों ने महिला डॉक्टर को नकली साइबर पुलिस के अधिकारियों से भी मिलवाया। महिला को स्काइप डाउनलोड करने को कहा गया। यह भी पढ़ें: चलती HRTC बस का खुला टायर, यात्रियों में मची चीख-पुकार फिर स्काइप कॉल के मध्यम से महिला को यकीन दिलाया गया कि उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य अवैध गतिविधियों के मामलों में FIR दर्ज हो चुकी है। इतना ही नहीं एक और व्यक्ति का फोटो दिखाया गया और दावा किया गया कि वो महिला का सहयोगी है।

मांगे 4 लाख रुपए

इसके बाद शातिरों ने महिला से कहा कि उसके बैंक खातों को सत्यापित करने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने महिला डॉक्टर से चार लाख रुपए मांगे, जो कि महिला डॉक्टर ने डर के मारे उनके खाते में डाल दिए। इसके बाद उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल: खाई में गिरा टिप्पर, महिला समेत 3 लोग स्वर्ग सिधारे, मासूम घायल मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि पुलिस मामले की खोजबीन में लगी हुई है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख