#अपराध
May 6, 2025
हिमाचल में मां की ममता शर्मसार, नहर के किनारे पड़ी मिली मासूम- नहीं चल रही थी सांसें
झाड़ियों में पड़ी थी मासूम की देह
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां संगेरा में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला है। बच्ची का शव नहर के किनारे पड़ा मिला है।
बच्ची का शव मिलने के बाद से ग्रामीणों में काफी रोष है। बच्ची की हालत को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए हैं। लोगों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें : हमारे हिमाचल के वो देवता महाराज- जिनके मंदिर का स्थान चींटियों ने किया था तय
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते कल उस वक्त की है- जब शाम के समय एक ग्रामीण संगेरा बड़ोह के बीच से गुजर रही पन विद्युत परियोजना के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उसने एक नवजात बच्ची का शव नहर किनारे पड़ा दिया। बच्ची को वहां पड़ा हुए देख कर उसके होश उड़ गए।
उसने तुरंत इस बाबत पंचायत प्रधान और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने पाया कि बच्ची को नहर के किनारे झाड़ियों में फेंका गया था। पुलिस टीम ने बच्ची के शव को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि बच्ची के शव को मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया है। वहां पर उसका मेडिकल करवाया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस टीम ने ग्रामीणों और घटनास्थल पर लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। फिलहाल, ये पता नहीं चल पाया है कि ये बच्ची किसकी है और इसे यहां ऐसे कौन फैंक कर गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि कुछ घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद नवजात शिशु को चाइल्ड वेल्फेयर सोसायटी को सौंप दिया जाएगा। वहीं, अगर कोई दंपति बच्चे को गोद लेना चाहेगा तो बच्चे की सुरक्षा के लिहाज से सभी औपचारकिताएं पूरी करने के बाद बच्चा गोद ले पाएगा। उधर, पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दोषियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।