#अपराध

November 7, 2025

हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों सिरफिरे भाई : युवक को स्कॉर्पियो से कुचल हुए थे फरार

पहले किया युवक का पीछा, फिर स्कॉर्पियो से कुचला बेचारा

शेयर करें:

Mining tractor Controversy Sirmaur Himachal

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से हत्या के मामलों में इजाफा हो रहा है। ताजा मामला सिरमौर जिले से सामने आया है- जहां पर दो सिरफिरे सगे भाइयों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया है।

दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या

आपको बता दें कि हत्या का ये मामला शहर के भूपपुर क्षेत्र से सामने आया है।  दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना से इलाके के लोगों में तनाव फैल गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई- 294 प्राइवेट स्कूल होंगे बंद! जानें पूरा मामला

ट्राला ठीक करवाने आया था युवक 

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के कलेसर निवासी अशरफ अली (35) पुत्र शेरदीन अपने ट्राले में आई खराबी को ठीक करवाने के लिए बुधवार शाम भूपपुर आया था। इसी दौरान उसे पहले से रंजिश रखने वाले लोग पीछा करते हुए वहां पहुंच गए।

स्कॉर्पियो में भाइयों ने किया पीछा

बताया जा रहा है कि काले रंग की “एप्लाइड फॉर” स्कॉर्पियो में कुर्शीद उर्फ इनाम और उसका भाई आशिक अली पुत्र जाहिद निवासी कलेसर, हरियाणा सवार थे। भूपपुर में जब अशरफ बाइक से उतरा, तो हमलावरों ने गाड़ी को तेज गति से चलाते हुए उसे टक्कर मारी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : दुकान चलाते हैं माता-पिता, बेटी ने CA बन बढ़ाया मान- नहीं थम रहे खुशी के आंसू

युवक पर चढ़ा दी स्कॉर्पियो

टक्कर से अशरफ सड़क पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसके बाद स्कॉर्पियो सवार युवकों ने गाड़ी को पीछे लिया और जानबूझकर दूसरी बार उस पर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

रास्ते में हुआ दूसरा टकराव

अशरफ के साथ पीछे से आ रहे अमजद पुत्र मगलू और इशरार पुत्र आरिफ (सफेद स्कॉर्पियो में सवार) ने उसे तुरंत गाड़ी में डाला और पांवटा अस्पताल की ओर रवाना हुए। लेकिन बद्रीपुर ट्रैफिक लाइट पर उनकी नजर फिर उसी काली स्कॉर्पियो पर पड़ी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में तंबाकू बैन : बेचने वाले दुकानदारों को 5 साल तक रहना पड़ेगा सलाखों के पीछे

साथी को भी मारने की कोशिश

इशरार ने गाड़ी के पास जाकर पत्थर फेंका तो हमलावरों ने पलटवार में उस पर भी वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अशरफ व इशरार को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के चलते अशरफ को यमुनानगर रेफर कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पहले भी हुआ था झगड़ा

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी ट्रालों के रूट और खनन के हिस्सेदारी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई थी। पुलिस इस घटना को उसी रंजिश का विस्तार मान रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमला व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: आज हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर लगेगी मुहर! राहुल-खड़गे ने दिल्ली बुलाए 6 दावेदार

पुलिस हिरासत में दोनों भाई

DSP मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह मामला ट्रालों और खनन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है।

लोगों में डर का माहौल

भूपपुर और आसपास के क्षेत्रों में इस घटना के बाद डर का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि खनन कारोबार की अंदरूनी रंजिशें अब खुलेआम सड़क पर खूनी रूप ले रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख