#अपराध

March 15, 2025

हिमाचल: स्कूल में बन रहा पनीर, खाने वाला एक भी बच्चा नहीं- पोर्टल पर भर दिए 80

सोलन के दिग्गल स्कूल में एमडीएम को लेकर बड़ा घोटाला

शेयर करें:

SOLAN NEWS

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के दिग्गल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां स्कूल प्रबंधन ने बिना किसी बच्चे के भोजन किए एमडीएम पोर्टल पर 80 बच्चों के खाने की संख्या दर्ज कर दी। यह घोटाला तब सामने आया जब स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें ये बड़ा खुलासा हुआ है। 

किचन में पनीर बन रहा, लेकिन कोई बच्चा नहीं

वीरवार को स्कूल में कोई भी बच्चा मौजूद नहीं था, लेकिन एमडीएम किचन में पनीर और चावल बनकर तैयार थे। इस स्थिति ने सवाल खड़े किए, क्योंकि अगर बच्चे स्कूल में ही नहीं थे तो पनीर किसके लिए पकाया जा रहा था। एमडीएम पोर्टल पर फर्जी आंकड़ा अपलोड करने का यह मामला जांच के घेरे में आ गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली मनाकर खड्ड में नहाने गए दो लोग, परिजनों को मिली देह- पसरा मातम

जांच के आदेश 

स्कूल प्रबंधन द्वारा एमडीएम के आंकड़े में गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। जांच शुरू की जा चुकी है और जिला एमडीएम नोडल अधिकारी ने इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए थे। 

एमडीएम प्रणाली की पारदर्शिता पर उठे सवाल

सूचना के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने यह सुनिश्चित करने के लिए ऑटोमेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम (AMS) लागू किया था, ताकि फर्जी आंकड़ों पर नियंत्रण पाया जा सके। इस सिस्टम के तहत, स्कूलों को रोजाना यह जानकारी देनी होती है कि कितने बच्चे एमडीएम खा रहे हैं। सोलन जिले के 1097 स्कूलों में 55,000 विद्यार्थियों को एमडीएम दिया जा रहा है, और इस आंकड़े की सटीकता की समीक्षा प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा की जाती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बंबर ठाकुर पर चली 12 राउंड गोलियां, PSO को लगी दो- हालत नाजुक

जांच में दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

एमडीएम नोडल अधिकारी राज कुमार पराशर ने कहा कि स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। यदि जांच में स्कूल प्रबंधन दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख