#अपराध
May 15, 2025
हिमाचल : मायके में रहती थी शादीशुदा भतीजी, चाचा की बिगड़ी नियत- ससुराल जाने पर हुआ खुलासा
सत्संग सुनने चली जाती थी महिला की मां
शेयर करें:
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां झंडूता उपमंडल में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ ये कुकर्म उसके चाचा ने किया है। दुष्कर्म के बाद महिला गर्भवती हो गई है।
इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला की तबीयत लगातार खराब रहने लगी। ऐसे में महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई। जिसके बाद अब पीड़िता ने बिलासपुर महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके मायके के गांव का है और रिश्ते में उसका चाचा लगता है। उसने बताया कि आरोपी धमकियां देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरन जब वो गर्भवती हो गई तो उसने उसे ससुराल जाने को कह दिया।
पीड़िता ने बताया कि पिछले साल जुलाई में वो अपने मायके गई थी। जहां पर उसकी मां ने पंचायत बुलाकर उसकी बेटी को ससुराल जाने से मना कर दिया। ऐसे में वो मायके में ही रह रही थी। बीते साल जनवरी में उसकी मां अकसर सत्संग सुनने चली जाती थी।
इस दौरान उसकी मां घर और उसका ध्यान रखने के लिए चाचा को बोल जाती थी। एक दिन चाचा की नियत बिगड़ गई और वो घर आया। वो उसे जबरदस्ती कमरे में ले गया और उससे शारीरिक संबंध बनाने को कहने लगा। मगर उसने उसका विरोध किया- ऐसे में उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद चाचा ने उसे किसी ने कुछ भी बताने को मना किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि चाचा फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वो गर्भवती हो गई। पीड़िता ने चाचा को बताया कि वो गर्भवती हो गई है। ऐसे में चाचा ने उसे ससुराल वापस चले जाने को कहा।
पीड़िता ने मार्च में पति को मायके बुलाया और फिर उसके साथ वो ससुराल चली गई। मगर उसकी तबीयत खराब रहने लगी। पति ने उससे कारण पूछा तो पीड़िता ने पति को पूरी सच्चाई बता दी।
मामले की पुष्टि करते हुए DSP मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।