#अपराध

June 12, 2025

हिमाचल : दर्द से परेशान थी महिला, घर पर उठा लिया गलत कदम- छिन गई सांसें; गहरे सदमे में पति

उसकी हालत को देखकर काफी चिंतित थे परिजन

शेयर करें:

Mandi women

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां पर कोटली उपमंडल की सुरड़ी ऊपरली ग्राम पंचायत में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलने के कारण मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद उसका पति और परिवार सदमे में हैं।

किसी बात से परेशान थी महिला

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से महिला किसी बात को लेकर काफी परेशान सी थी। वो किसी से ज्यादा बात नहीं कर रह थी और तनाव में थी। मगर किसी को अंदेशा नहीं था कि वो ऐसा कोई कदम उठा लेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ड़िवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्त थे सवार- एक नहीं बचा; नाजुक हालत में दूसरा

हादसे के बाद रहती थी गुमसुम

मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय पंचायत प्रधान पूजा देवी ने बताया कि महिला पिछले लगभग पांच-छह दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। कुछ दिन पहले वह अपने खेतों में काम करने के लिए गई थी, जहां पांव फिसलने से वह गिर गई। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आई थीं। वो दर्द से काफी परेशान से हो गई थी। उस हादसे के बाद से ही वह काफी गुमसुम और तनाव में रहने लगी थी।

महिला ने निगल लिया जहर

परिवार के सदस्य और पड़ोसी उसकी हालत को देखकर चिंतित थे, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी। कल सुबह करीब 9 बजे उसने घर में ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जब परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत उसे कोटली अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से नहाने गए दो दोस्त, खड्ड में डूब गया एक- दूसरे को नहीं आता था तैरना

हादसे ने बर्बाद किया परिवार

मृतका की पहचान 45 वर्षीय गीता देवी पत्नी दुनी चंद के रूप में हुई है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। एक हादसे ने पूरे परिवार को बर्बाद करके रख दिया। एक पति ने अपनी जीवनसाथी खो दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा महिला की आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

मेहनती और शांत स्वभाव की थी गीता

ग्रामीणों ने बताया कि गीता देवी एक मेहनती और शांत स्वभाव की महिला थीं। उनकी असामयिक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख