#अपराध
April 26, 2025
हिमाचल : परिजनों को जंगल में मिली शख्स की देह, नहीं किया पुलिस का इंतजार- अब फंसा मामला
परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस टीम
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी है। व्यक्ति का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। इस घटना के बाद पूरा क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपने गले में कपड़े का फंदा बांधकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। ऐसी कौनसी बात से वो परेशान था कि उसे अपनी जान देनी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते कल पुलिस टीम को सूचना मिली कि हलेड़ा गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही मृतक के परिजनों ने शव फंदे से उतार दिया था। शुरुआती जांच में पुलिस टीम को मृतक के शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस टीम ने परिजनों और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय गुरमेल सिंह के रूप में हुई है- जो कि हलेड़ा गांव का रहने वाला था। शुरुआती जांच में परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस टीम द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए DSP मोहन रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति ने आत्महत्या क्यों की है। पुलिस टीम द्वारा मृतक के परिजनों के बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम द्वारा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।