#अपराध

June 15, 2026

हिमाचल मनीषा ह*त्याकांड में 'लव एंगल' का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज था भाई; पुलिस ने धरे दो शू.टर

पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से 22 और 25 साल के दो शूटर किए गिरफ्तार

शेयर करें:

Manisha Mittal Case

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चर्चित स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस मामले से जुड़े नए और हैरान करने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। शुरुआती तौर पर हत्या को केवल संपत्ति विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब जांच में 18 साल पुराने प्रेम विवाह, पारिवारिक मतभेद और वैवाहिक विवाद जैसे कई पहलू भी सामने आने लगे हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने अब बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में दो शूटर गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। शिमला पुिलस कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी सांझा करेगी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से इस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। अब पुलिस आरोपियों की पहचान, हत्या की साजिश, वारदात के पीछे के कारण और पूरे घटनाक्रम का खुलासा करेगी।

दो पिस्तौल भी किए बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में हरियाणा झज्जर के दुजाना गांव के आशीष अहलावत (22) और रोहतक के सुनियारा खल निवासी दीपक (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में हिमाचल के शिमला आए थे। उन्होंने हरियाणा नंबर की कार पर हिमाचल का फर्जी नंबर लगाया था। पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल दो पिस्तौल भी बरामद कर ली हैं। इस मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में भी जांच जारी है।

पुलिस जांच में हो रहे बड़े खुलासे

बता दें कि मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली मनीषा मित्तल को शनिवार रात स्कूल परिसर में ही अज्ञात लोगों ने बेहद नजदीक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस की शक की सुई मृतका के सगे छोटे भाई हिमांक मित्तल पर टिकी है। वहीं अब मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस हर एंगल को ध्यान में रख कर इस केस की जांच को आगे बढ़ा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में देवता की यह झील सोने-चांदी व नगदी से लबालब, मन्नत पूरी होने पर भक्त करते हैं विसर्जन

मनीषा का प्रेम विवाह का एंगल आया सामने

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार मनीषा मित्तल ने करीब 18 वर्ष पहले अपनी पसंद से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि मनीषा रोहतक में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई कर रही थीं, तब उनकी मुलाकात रेवाड़ी के रहने वाले डॉ. सुभाष यादव से हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने मायके वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया।

 

बहन के इस प्रेम विवाह से उसका भाई हिमांक और मायका पक्ष इस कदर नाराज था कि करीब दो दशक (18 साल) बीत जाने के बाद भी उन्होंने डॉ. सुभाष को अपने दामाद के रूप में स्वीकार नहीं किया। भाई हिमांक के मन में यह नफरत इस कदर बैठ गई थी कि उसका मानना था कि डॉ. सुभाष ने केवल उनकी पारिवारिक संपत्ति हथियाने के लिए मनीषा को अपने जाल में फंसाया था। पुलिस की जांच में इस पूरे विवाद की जड़ें करीब 18 साल पीछे जाती दिख रही हैं। 

 

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ में हिमाचली का म*र्डर: काउंटर पर 2 सेकेंड में 13 राउंड, शू.टरों की हुई पहचान

भाई-बहन के बीच संपत्ति विवाद 

मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि परिवार की संपत्तियों के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक संपत्ति के विभाजन के बाद शिमला स्थित शिक्षण संस्थान मनीषा मित्तल के हिस्से में आया था, जबकि रोहतक वाला स्कूल भाई हिमांक को सौंपा गया था। लेकिन हिमांक शिमला की प्रॉपर्टी पर भी आंख गड़ाए बैठा था।

यह भी पढ़े : हिमाचल : दिनदहाड़े स्कूल संचालिका को गो.लियों से भूना- प्रॉपर्टी को लेकर भाई से चल रहा था विवाद

इसी बीच सोशल मीडिया पर मनीषा का एक पुराना वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पारिवारिक विवादों का उल्लेख किया था। पुलिस इस वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

पति के साथ भी चल रहा था कोर्ट केस

इस मामले का एक और पेचीदा और चौंकाने वाला पहलू यह है कि मनीषा मित्तल की जिंदगी अपनों के ही बीच दोहरे मोर्चे पर जंग लड़ रही थी। एक तरफ भाई से विवाद था, तो दूसरी तरफ अपने पति डॉ. सुभाष यादव के साथ भी उनके रिश्ते पिछले दो साल से बेहद खराब हो चुके थे। दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए थे और मामला कानूनी प्रक्रिया तक पहुंच चुका था। भरण-पोषण और अन्य कानूनी मुद्दों को लेकर भी प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे में पुलिस इस एंगल को भी गंभीरता से देख रही है कि कहीं इन विवादों का इस हत्याकांड से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध तो नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल मनीषा मित्तल ह.त्याकांड : 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार, पति और भाई से पूछताछ

हत्या से 7 दिन पहले वकील से कही थी ये बात

चौंकाने वाली बात यह है कि मर्डर से महज एक सप्ताह पहले मनीषा अपने इसी कोर्ट केस के सिलसिले में रेवाड़ी आई थीं। वहां उन्होंने अपने कानूनी सलाहकार (वकील) से लंबी मुलाकात की थी। बातचीत के दौरान मनीषा काफी डरी हुई और भावुक थीं। उन्होंने अपने वकील से रोहतक में भाई के साथ चल रहे संपत्ति विवाद और उससे मिल रही भयानक मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ये क्या हो रहा? खाने में नमक ज्यादा होने पर चली गो*लियां, रेस्तरां में मची भगदड़

मनीषा ने कहा था कि मैं इन सब रोज-रोज के विवादों और अपनों की नफरत से बहुत ज्यादा परेशान हो चुकी हूं। अब मैं वापस शिमला जा रही हूं और शांति से वहीं रहूंगी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। शिमला लौटने के कुछ ही दिनों बाद, शनिवार रात को जब वह अपने स्कूल परिसर के बाहर थीं, तब अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर ने बेहद करीब से उनके सीने में गोलियां दाग दीं। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख