#अपराध

September 25, 2025

हिमाचल : स्कूटी पर कोर्ट जा रहा था वकील, युवकों ने पीछे दौड़ाई गाड़ी- दो हुए गिरफ्तार

चार मामलों में पैरवी कर रहे हैं वकील शब्बीर कटोच

शेयर करें:

Lawyer court palampur kangra police

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां तीन दिन पहले हुई वकील पर जानलेवा हमले की कोशिश के मामले में कांगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

वकील पर जानलेवा हमला

पुलिस ने मुख्य आरोपी दलीप कुमार और उसके भाई विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार (21 सितंबर) को सामने आई थी, जब वकील शब्बीर कटोच पर कोर्ट जाते समय कार चढ़ाने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें : HPSSC की सख्ती : तीसरी आंख की निगरानी में होंगे एग्जाम, नकल करते पकड़े गए तो....

दिनदहाड़े हुआ जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, वकील शब्बीर कटोच स्कूटी पर सवार होकर कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान फॉरच्युनर कार से उन्हें कुचलने की कोशिश की गई। शब्बीर ने बताया कि वे आरोपी दलीप कुमार के खिलाफ चल रहे चार मामलों में पैरवी कर रहे हैं। इनमें से एक चेक बाउंस केस में अदालत ने दलीप को दोषी करार दिया है। इसी रंजिश के चलते यह हमला रचा गया।

पिता पर भी हमला

शिकायत में आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी दलीप के साथ उसका भाई भी मौजूद था। वकील शब्बीर ने दावा किया कि दोनों ने उनके पिता के साथ मारपीट भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को हाईकोर्ट की दो टूक, बागवानी विभाग के आउटसोर्स कर्मियों को किया जाए रेगुलर

गहन जांच कर रही पुलिस

इसी के तहत पुलिस टीम ने दलीप कुमार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। विनोद कुमार को पालमपुर से दबोचा गया। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।कांगड़ा के SP का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे IPS अधिकारी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी तहकीकात की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख