राजनीति

#अपराध

September 1, 2025

हिमाचल से लापता लड़की कश्मीर में मिली : 17 दिन पहले पंजाब से बरामद हुई थी मां की देह

पति ने पुलिस को बताया कुछ लोगों के बारे में

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Lahaul Spiti News

लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में महिला की हत्या और बच्ची के लापता होने के सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लापता बच्ची अद्विका को कश्मीर के कुलगाम से सुरक्षित बरामद कर लिया है।

हिमाचल से लापता बच्ची कश्मीर से मिली

पंजाब और हिमाचल पुलिस के संयुक्त अभियान के बाद बच्ची तक पहुंचा गया। सोमवार शाम को बच्ची को लाहौल पुलिस के हवाले किए जाने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होगी और फिर उसे परिवार को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश ने मचाई तबाही : कई घर टूटे, मलबे में दबे बाप-बेटी समेत तीन

कैसे चला पता?

इस मामले की पुष्टि खुद लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने की। उन्होंने कहा कि कीरतपुर और लाहौल पुलिस ने बेहद सराहनीय कार्य किया है। विधायक ने बताया कि विधानसभा में मुद्दा उठाने और प्रदेश सरकार के हस्तक्षेप के बाद ही जांच तेज हुई। उन्होंने कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी का भी आभार जताया, जिन्होंने पंजाब सरकार के मंत्रियों से सीधे संपर्क कर मामले को आगे बढ़ाने में मदद की।

मां के साथ गई थी अस्पताल

4 अगस्त को लाहौल-स्पीति के उदयपुर क्षेत्र की रहने वाली सपना अपनी बेटी अद्विका को इलाज के लिए कुल्लू लेकर गई थी। इसके बाद दोनों रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। इसके बाद परिवार में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा : आज आपदा पर छिड़ेगी पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस, सदन में गरमाएगा तबाही का मुद्दा

पंजाब में मिली मां की लाश

परिवार की तलाश के बीच 14 अगस्त को पंजाब के रूपनगर जिले के कीरतपुर के पास सपना का शव बरामद हुआ। शव नग्न अवस्था में था, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई।

इसके बाद सपना के पति की शिकायत पर हत्या और अपहरण का मामला दर्ज किया गया।

ढाबे पर काम करता है पति

पति ने बताया कि वह खेतीबाड़ी और ढाबे का काम करता है, जिसमें सपना भी मदद करती थी। उनका आरोप था कि सब्जियां लाने वाली कुछ पिकअप गाड़ियों पर सवार लोग अक्सर ढाबे पर रुकते थे और सपना से बातचीत करते थे। उन्हें शक है कि इस वारदात में वही लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस की जांच में अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! आज होगी भारी से भारी बारिश, कई जिलों में बाढ़ आने का अलर्ट

सुरक्षित मिली बेटी

लगातार 15 दिनों तक असमंजस में रहने के बाद परिवार और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है कि अद्विका सुरक्षित मिल गई है। बच्ची इस वक्त कुलगाम पुलिस की कस्टडी में है और परिवार को सौंपने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

इलाके में फैली दहशत

लोगों का कहना है कि यह घटना इलाके के लिए गहरा सदमा है, क्योंकि हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। वहीं बच्ची का सुरक्षित मिलना लोगों के लिए उम्मीद और सुकून लेकर आया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख