#अपराध
June 21, 2026
हिमाचल में लव मैरिज की खौ*फनाक सजा: ससुराल में घुस कर मायका पक्ष ने ससुर-देवर पर चला दिया द*राट
मंदिर में किया था प्रेम विवाह पुलिस की मौजूदगी में हुआ था समझौता
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से प्रेम विवाह (लव मैरिज) की रंजिश को लेकर एक ऐसा खौफनाक और हिंसक मामला सामने आया है, जिसने देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। यहां शादी से बौखलाए लड़की के परिजनों ने आधी रात को ऐसा खूनी खेल खेला कि जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। रंजिश की आग में अंधे हो चुके मायके पक्ष के लोगों ने सारी हदें पार करते हुए लड़के के घर पर धावा बोल दिया और तेजधार हथियारों (दराट) से हमला कर लड़की के ससुर और देवर को लहूलुहान कर दिया।
ज्वालाजी मंदिर में रचाई थी शादी
पूरे विवाद की शुरुआत प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। घटना जोगिंद्रनगर क्षेत्र की नेरघरवासड़ा पंचायत के नेर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव के युवक आदित्य और बस्सी गांव की रहने वाली पायल ने कुछ दिन पहले अपनी मर्जी से ज्वालाजी मंदिर में विवाह किया था। दोनों बालिग होने के कारण विवाह कानूनी रूप से संपन्न हुआ और बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। इसके बावजूद युवती के कुछ परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पाए।
यह भी पढें : हिमाचल बिजली बोर्ड महिलाओं को देगा 12300 रुपए प्रतिमाह कमाने का मौका; जल्द करें आवेदन
बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे युवती का भाई, चाचा और एक अन्य रिश्तेदार वाहन में सवार होकर नेर गांव पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने घर के बाहर शोर-शराबा शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। परिवार के सदस्य उस समय घर के भीतर मौजूद थे और रात के भोजन की तैयारी कर रहे थे।
शोर सुनकर जब आदित्य के पिता हेमराज बाहर आए और उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया, तो मामला अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में हेमराज की बाजू पर गहरा वार लगा। पिता को बचाने के लिए आगे आए छोटे बेटे अक्षम पर भी हमला किया गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: "मां मां... पापा ने फं*दा लगा लिया"... बेटे ने मायके गई मां को दी सूचना, सदमें में पूरा परिवार
हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घायल हेमराज की बाजू पर गहरा जख्म आने के कारण डॉक्टरों को 40 टांके लगाने पड़े। वहीं उनके छोटे बेटे अक्षम के हाथ में लगी चोट पर 6 टांके लगाए गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
घटना के बाद युवती पायल भी सामने आई। उसने स्पष्ट कहा कि उसने अपनी इच्छा से विवाह किया है और वह अपने पति तथा ससुराल परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है। पायल ने अपने मायके पक्ष से अपील की कि वे उसके ससुराल वालों को परेशान करना बंद करें और उनके जीवन में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: खाई में गिरी पिकअप के नीचे दबा चालक, परिवार का था इकलौता सहारा; पीछे छोड़ गया दो बच्चे
हमले के बाद पीड़ित परिवार में भय का माहौल है। परिवार का कहना है कि उन्हें भविष्य में भी किसी अप्रिय घटना की आशंका है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है ताकि परिवार सुरक्षित रह सके।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शख्स को टक्कर मा.र फरार हुआ वाहन चालक, सड़क पर त.ड़पता रहा घायल; थम गईं सांसें
जिस विवाह को दो बालिगों ने अपनी इच्छा से कानूनी प्रक्रिया के तहत स्वीकार किया था, वही विवाह अब खूनी रंजिश का कारण बन गया। आधी रात को हुए इस हमले ने न केवल एक परिवार को दहशत में डाल दिया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि रिश्तों में पैदा हुई नाराजगी किस तरह हिंसक रूप धारण कर सकती है।