#अपराध

August 4, 2026

हिमाचल में बेखौफ बदमाश : दिनदहाड़े पि*स्तौल दिखाकर दंपति से लूटा सोना, महिला को किया....

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस- जल्द हिरासत में होंगे आरोपी

शेयर करें:

husband wife una bike rider road gold jewellery snatching himachal police

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दिनदहाड़े जैसी बेखौफ वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी है। चिंतपूर्णी क्षेत्र में इलाज कर लौट रहे एक दंपती को सुनसान सड़क पर एक युवक ने पहले बातचीत में उलझाने की कोशिश की और फिर पिस्तौल दिखाकर महिला के कानों से सोने की बालियां लूटकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जांच तेज कर दी है।

दंपति को हथियार दिखा लूटे गहने

चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र की अपर लोहारा पंचायत में सोमवार शाम लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। किन्नू-मवा सड़क पर सुनसान स्थान पर एक युवक ने दंपती को हथियार दिखाकर महिला के कानों से सोने की बालियां छीन लीं और बाइक पर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले 6 दिन बारिश, तीन जिलों में अलर्ट जारी; नदी-नालों से रहे दूर

घर जा रहे थे पति-पत्नी

जानकारी के अनुसार, अनुराधा अपने पति रणवीर सिंह के साथ होशियारपुर से उपचार करवाकर वापस लौट रही थीं। दोनों बस से उतरने के बाद पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार एक युवक उनके पास पहुंचा।

महिला के कान की बाली झपटी

पीड़ित दंपती के मुताबिक आरोपी युवक पंजाबी भाषा में उनसे बार-बार पानी पीने के लिए कहने लगा। युवक के व्यवहार पर शक होने पर दोनों बिना रुके आगे बढ़ने लगे। इसी बीच आरोपी ने अचानक महिला के कान से एक बाली झपट ली और उन्हें धक्का दे दिया।

यह भी पढ़ें : मानसून सत्र से पहले हिमाचल BJP का बड़ा प्लान: आज बनेगी सुक्खू सरकार को घेरने की रणनीति

हिमाचल में बेखौफ बदमाश

जब दंपती ने विरोध किया तो आरोपी ने पिस्तौल निकालकर धमकाया और महिला के दूसरे कान की बाली भी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद वह किन्नू की ओर बाइक लेकर फरार हो गया।

 

Himachal:चिंतपूर्णी के किन्नू-मवा रोड पर पिस्तौल दिखाकर महिला से सोने की बालियां  लूटीं, बाइक सवार आरोपी फरार - Woman Was Robbed Of Her Gold Earrings At  Gunpoint On ...

बाइक नंबर नहीं देख पाए पीड़ित

पीड़ितों ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच थी और उसका रंग सांवला था। उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी। बाइक पर कीचड़ लगा होने के कारण उसका नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे सका।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के अस्पतालों में अब लोकेशन ट्रैक कर लगेगी डॉक्टरों की हाजिरी, गायब हुए तो होगा एक्शन

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में आरोपी अकेला था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। DSP अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख