राजनीति

#अपराध

May 19, 2024

मनाली ब्रीफकेस मामला: शादीशुदा प्रेमी ने उगला सच, बताया क्यों किया ऐसा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Hotel manali sheetal vinod kullu bhopal harayana
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के शीतल हत्याकांड के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शीतल की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझ गई है। आरोपी विनोद ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। साथ ही उसने पूछताछ में पुलिस टीम को शीतल की हत्या करने का कारण बता दिया है।

14 फरवरी, 2021 में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

पुलिस पूछताछ में आरोपी विनोद ठाकुर ने बताया कि उसकी शीतल के साथ सनेपचेट पर दोस्ती हुई थी। उसने 14 फरवरी, 2021 को शीतल को प्रपोज किया था और वह दोनों पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे। शीतल चाहती थी कि वह दोनों साथ में रहें और शादी कर लें।

दिसंबर 2023 में मिले पहली बार

विनोद ने बताया कि वह दोनों पहली बार दिसंबर 2023 में मिले। इस दौरान दोनों 10 दिन साथ रहे थे। विनोद ने बताया कि वह शादीशुदा है, लेकिन उसकी दो साल से उसके ढाई साल के बेटे के साथ अलग रहती है। यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार से चला रहा था बाइक, परिवार ने खोया बेटा उसने बताया कि वह एक डिलीवरी बॉय का काम करता है। जिसके चलते अक्सर उसे कॉल आया करते थे। ऐसे में शीतल उस पर काफी शक भी कर थी।

शादी करने का बना रही थी दबाव

आरोपी युवक विनोद ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि शीतल उस पर बार-बार शादी करने का दबाव बना रही थी। मगर वह शादी के लिए तैयार नही था और वह शीतल को कई बार मना भी कर चुका था। बावजूद इसके शीतल बार-बार उस पर शादी करने का दबाव डाल रही थी।

मिलने के लिए बुलाया था मनाली

इसी बात पर दोनों में वाद-विवाद हो गया और उसने शीतल से शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर शीतल ने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की धमकी दी। इसके बाद विनोद ने उसे रास्ते से हटाने का मन बनाया और उसे मिलने के बहाने मनाली बुला लिया।

 शीतल ने जान बचाने का किया प्रयास

यहां एक निजी होटल में कमरे में उसने नशे में धुत्त होकर शीतल की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस को आरोपी के शरीर से शीतल के नाखूनों के निशान भी मिले हैं। जिससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि, शीतल ने अपने आप को बचाने की बहुत कोशिश की थी। यह भी पढ़ें: हिमाचल: ढ़ाई घंटे फंसा रहा ड्राइवर, अस्पताल ले गए मगर देर हो चुकी थी आरोपी ने बताया कि हत्या करने के बाद उसने शीतल के शव को गर्म पानी से नहलाया। फिर ब्रीफकेस में छिपा दिया, ताकि वह शव को आसानी से ठिकाने लगा सके।

ब्रीफकेस में छिपाया था शव

बता दें कि आरोपी विनोद अपनी दोस्त शीतल के साथ 13 मई को मनाली घूमने आया था। शीतल घर पर बिना किसी को कुछ बताए विनोद के साथ घूमने आई थी। बीते शुक्रवार को शीतल के शव को ब्रीफकेस में छिपा कर ठिकाने लगाने जा रहा था। मगर मनाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। उधर, शीतल के परिजनों ने भोपाल में शीतल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख