#अपराध
March 22, 2026
हिमाचल: लापता बेटे की तलाश का दुखद अंत, 3 दिन बाद तालाब में मिली देह; 29 साल का था
बाल कटवाने निकला युवक अचानक हो गया था लापता
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है] जहां एक 29 वर्षीय युवक की रहस्यमयी गुमशुदगी का अंत बेहद दुखद तरीके से हुआ। मालोवालां क्षेत्र में एक तालाब से युवक का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान जय किशोर निवासी धारा गांव रोहड़ू के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि जय किशोर बीते तीन दिनों से लापता था। वह अपने साथी के साथ जंगल क्षेत्र में भेड़-बकरियां चराने के लिए आया हुआ था। 19 मार्च की शाम वह बाल कटवाने के लिए निकला था और रात तक परिजनों से उसकी बात भी हुई] लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह अचानक गायब हो गया। परिवार और साथियों को उम्मीद थी कि वह सुरक्षित लौट आएगा] लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बुझ गया एक घर का चिराग.. परिवार को कमरे में ल*ट.का मिला 20 साल का जवान बेटा
लगातार तलाश के बाद 22 मार्च को मालोवालां के पास एक तालाब में उसका शव पानी में तैरता मिला। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस बेटे के सहारे घर में उम्मीदें जगी थीं] आज उसी के यूं चले जाने से घर का चिराग बुझ गया। गांव में हर आंख नम है और माहौल गमगीन बना हुआ है।
जय किशोर पिछले कई वर्षों से भेड़-बकरियां चराकर अपना और अपने परिवार का गुजारा करता था। हर साल की तरह इस बार भी वह अपने काम के सिलसिले में पहाड़ों और जंगलों के रास्ते यहां पहुंचा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उसका आखिरी साबित होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ये क्या हो रहा... छोटी सी बात पर शख्स ने पत्थर से फोड़ दिया व्यक्ति का सिर; मची चीख पुकार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रमाकांत ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।