#अपराध

March 27, 2026

हिमाचल: ड्रग ओवरडोज ने ली युवक की जा*न, दोस्तों पर घूमी शक की सुई- मामला दर्ज

फोन पर हुई परिजनों की बात फिर नहीं हुआ संपर्क

शेयर करें:

police investigation

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सड़क किनारे मिले इस शव के मामले ने अब बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। युवक की मौत को लेकर अब इरादतन हत्या और सबूत मिटाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

फोन पर हुई बात फिर नहीं हुआ संपर्क

परिजनों के अनुसार, 18 मार्च को वह रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। इससे परिवार को चिंता होने लगी। रात के समय युवक का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि वह पंचकूला गया हुआ है और जल्द लौट आएगा। लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और परिवार उससे संपर्क नहीं कर पाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में घूम रहा नकली पुलिसवाला...लोगों का रास्ता रोक हड़पे पैसे, हो जाएं सावधान

दो दिन बाद मिला युवक का शव 

दो दिन बाद, यानी 20 मार्च को पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि युवक का शव भटौलीकला रोड पर नैना अपार्टमेंट के पास सड़क किनारे पड़ा मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुरुआत में मामला संदिग्ध जरूर था, लेकिन स्पष्ट नहीं था कि मौत कैसे हुई।

मृतक की पहचान

राम लाल, निवासी गांव ठेड़ा (लौदीमाजरा) के रूप में हुई है, जो ब्राह्मण बेली खेड़ा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दो युवकों की मौ*त, नशे से जुड़ रहे तार- गम में एक की मां ने उठाया गलत कदम

तीनों ने किया था नशे का सेवन

मामले ने नया मोड़ तब लिया जब मृतक के पिता जगदीश चंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 मार्च की शाम राम लाल ट्रक यूनियन बरोटीवाला गया था, जहां उसकी मुलाकात विनोद कुमार और बहादुर सिंह नाम के दो लोगों से हुई।

राम लाल को दिया नशे का ड्रग ओवरडोज 

आरोप के मुताबिक, तीनों ने साथ में नशीले पदार्थ का सेवन किया, लेकिन विनोद और बहादुर ने जानबूझकर राम लाल को ज्यादा मात्रा दे दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का दावा: 5 धड़ों में बंटी BJP, अपना वजूद बचाने का संघर्ष कर रहे अनुराग

युवक की मौत के बाद सच्चाई छुपाने की कोशिश

परिजनों का यह भी आरोप है कि मौत के बाद दोनों घबरा गए और सच्चाई छुपाने के लिए साजिश रची। 19 मार्च की रात उन्होंने राम लाल के शव को ट्रक में डाला और उसे नैना अपार्टमेंट के पास सड़क किनारे नाले में फेंक दिया, ताकि यह मामला किसी हादसे जैसा लगे और उन पर शक न जाए।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 ए (गैर इरादतन हत्या), 238 (सबूत मिटाना) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के डॉक्टरों ने रचा इतिहास : रोबोटिक सर्जरी कर कैंसर की मरीज को दिया नया जीवन

SP  बद्दी विनोद धीमान के अनुसार, पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत में पेश किया गया और वहां से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख