#अपराध
January 27, 2026
हिमाचल: घर से एक KM दूर खाई में मिली महिला की देह, तलाश में दर-दर भटक रहा था परिवार
महिला की तलाश में जुटा रहा परिवार
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिवार पूरा दिन महिला की तलाश में जुटा रहा, लेकिन देर शाम को महिला का शव एक गहरी खाई में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की मौत से कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिनकी तलाश में अब पुलिस जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसारए मामला जिला हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र के चलोह पंचायत के गरोडू भडीन गांव का है। यहां 90 साल की एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला बीते कल सोमवार दोपहर से ही लापता थीं। परिवार वालों और गांव वालों ने उन्हें अपने स्तर पर ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
बताया जा रहा है कि बीती शाम को परिजनांे को सूचना मिली कि खाई में एक बुजुर्ग महिला पड़ी हुई है। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे। महिला करीब एक हजार फीट गहरी खाई में गिरी हुई थी। परिजनों ने महिला की पहचान अपने परिवार की सदस्या के रूप में की। महिला की देह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर खाई में मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
भगवती देवी उम्र 90 साल, निवासी गांव गरोडू भडीनए जिला हमीरपुर के रुप में हुई है।
गांव पंचायत के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि भगवती देवी सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे अपने घर से अचानक लापता हो गई थीं। परिवार वाले और पड़ोसी उनकी खोज में लगे रहे, लेकिन लापता महिला का कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच शाम के समय महिला का शव गहरी खाई से बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी से फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया है। टीम की जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि बुजुर्ग महिला की मौत किन कारणों से हुई है।
फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। गांव के लोग इस घटना को लेकर काफी दुखी और स्तब्ध हैं। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिरकार बुजुर्ग महिला इतनी दूर कैसे पहुंची और वह खाई में कैसे गिरी।