राजनीति

#अपराध

April 2, 2025

हिमाचल: गौवंश मामले में उत्तराखंड पुलिस ने मास्टरमाइंड एहसान को मुठभेड़ में पकड़ा

ईद के दिन किया था कांड, यमुना में फेंके थे अवशेष

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर गौवंश के अवशेष मिलने के मामले में बुधवार को उत्तराखंड पुलिस ने 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश एहसान को तिमली के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका तो घबराकर वह भागने लगा। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो उसने गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एहसान के पैर में गोली लगी तो वह गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में दाखिल करवाया है। एहसान (22) पर 15 हजार रुपए का इनाम था।

ईद के दिन किया घृणित काम

पुलिस का कहना है कि ईद के दिन हिमाचल प्रदेश से लगते उत्तराखंड के बॉर्डर पर यमुना नदी में गौवंश के अवशेष पाए गए थे। पुलिस ने इस करतूत के पीछे एहसान का हाथ बताया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल अंतरराज्यीय गौ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फेसबुक पर दोस्ती- लड़की को शादी के झूठे सपने दिखा घर से भगाया और की नीचता

जिसमें देहरादून पुलिस ने सहसपुर क्षेत्र से 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि सिरमौर पुलिस के पुरुवाला थाना के अंतर्गत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी एक ही गिरोह के सदस्य हैं और गोकशी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

खड़ा हो गया था बवाल

आरोपियों से पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वे आसपास से गौवंश को चोरी कर उनकी तस्करी करते थे। ईद के दिन भी उन्होंने गौवंश की हत्या कर उसके अवशेष को यमुना नदी में डाल दिया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पंजाबी समेत दो चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, एक बहुत दिनों से था पुलिस रडार पर

इस घटना की सूचना मिलने पर दोनों प्रदेशों के बॉर्डर पर तनाव कायम हो गया था। हिमाचल और उत्तराखंड के हिंदू संगठनों ने घटना को लेकर कड़ा प्रतिरोध जताया था। उत्तराखंड पुलिस ने एहसान को मामले का मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस को कहना है कि गौतस्करी के मामले में उन्हें एहसान की लंबे समय से तलाश थी। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी और उससे पूछताछ में कई बड़े राज खुलने की भी उम्मीद है।

कई मामलों में रहा शामिल

सहारनपुर का रहने वाला एहसान गौवंश हत्या के कई मामलों में शामिल रहा है। वह देहरादून के क्लेमेंट टाऊन थाने में वांछित है, साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी उस पर मामले दर्ज हैं। फिलहल उसका विकासनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख